इश्मीत सिंह की मौत से पहले हुआ था रोड एक्सीडेंट, किसी ने की थी मारने की कोशिश? फिर डूबने से हुई मौत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सिंगिंग रियलिटी शो के विनर इश्मीत सिंह याद हैं आपको? इश्मीत की मालदीव्स के  एक स्विमिंग पुल में डूबने से डेथ हो गई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं सिंगर की डेथ के बाद परिवार के एक सदस्य ने हैरान करने वाला वाकया बताया था। परिवार ने बताया डेथ से दो हफ्ते पहले किसी ने की थी मारने को कोशिश।

reality show winner ishmeet singh had an road accident before his death
इश्मीत सिंह की मौत

साल 2008 में स्टार प्लस पर एक सिंगिंग रियलिटी शो आया था जिसका नाम था ‘स्टार वॉइस ऑफ इंडिया’। इस रियलिटी शो के आखिर तक हर्षित सक्सेना और पंजाब के इश्मीत सिंह ने जगह बनाई थी। जज थे अभिजीत भट्टाचार्य, अल्का याग्निक आदेश श्रीवास्तव जैसे मशहूर संगीत के ज्ञानी। फिनाले में 19 साल के इश्मीत सिंह को पूरे देश से खूब प्यार मिला। हर जगह सिंगर के चर्चे हो रहे थे। इसी पॉपुलैरिटी का उन्हें अच्छा फल भी मिला और वो इस शो के विजेता बने। लेकिन कुछ ही महीनों बाद अचानक एक हादसे में इश्मीत की डेथ की खबर ने देश को हैरान कर दिया। इश्मीत की डेथ स्विमिंग पुल में डूबने से हुई थी। लेकिन इश्मीत के अंकल चरण कमल चड्ढा ने सिंगर की डेथ के बाद जो बताया था उससे सभी हैरान थे।

इश्मीत सिंह की डेथ

पहले थोड़ी टाइमलाइन समझते हैं। इश्मीत सिंह ने नवंबर 2007 को सिंगिंग रियलिटी शो स्टार वॉइस ऑफ इंडिया का खिताब जीता था। इस के बाद शो के मेकर्स ने बच्चों के लिए भी ऐसा ही एक और रियलिटी शो शुरू किया जिसका नाम था ‘छोटे उस्ताद’। जुलाई 2008 में मालदीव्स में एक कॉन्सर्ट रखा गया जिसमें दोनों शोज के कुछ कंटेस्टेंट और विनर ने हिस्सा लिया था। मालदीव्स के एक आलीशान रिसॉर्ट में सभी ठहरे हुए थे। 29 जुलाई को इश्मीत, व्योम नाम के एक बाल कंटेस्टेंट के साथ स्विमिंग पुल में टाइम एन्जॉय कर रहे थे। इसी दौरान उनकी डूबने की खबर सामने आई। आनन फानन में उन्हें पास के हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी। इश्मीत की डूबने से मौत हो गई थी। परिवार में मातम पसर गया। किसी को यकीन नहीं हुआ कि जिस इश्मीत को टीवी पर देखा जा रहा था, जिसे देश की जनता ने विनर बनाया उसकी डूबने से मौत हो गई।

इश्मीत की मौत को बताया हत्या

इश्मीत की डेथ के बाद उनके परिजनों ने इसे हत्या बताया। कुछ ने सवाल उठाए कि इश्मीत बेसिक स्विमिंग जानता था, वो डूब नहीं सकता। किसी ने कहा कि वो स्विमिंग पुल की गहराई तक कैसे पहुंचा। लेकिन इश्मीत दुनिया से जा चुका था। परिवार को इन सवालों के जवाब नहीं मिले। इस दौरान उनके अंकल चरण कमल चड्ढा सामने आए। उन्होंने अपने बयान में एक ऐसे रोड एक्सीडेंट का जिक्र किया जिसके बारे में कोई नहीं जानता था।

इश्मीत का हुआ था रोड एक्सीडेंट

चरण कमल ने कहा था, ‘जब उसकी (इश्मीत) मौत की खबर आई तो मुझे दो हफ्ते पहले की वो घटना याद आ गई जब उसे एक्सीडेंट में किसी ने मारने की कोशिश की थी। मुझे पता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि इश्मीत के फेफड़ों और हार्ट में पानी भर गया था। और इश्मीत डूबने की वजह से मरा था। लेकिन मैं इस रिपोर्ट से सहमत नहीं हूं।’ उन्होंने आगे बताया था, ‘दो हफ्ते पहले भी उसे जान से मारने की कोशिश हुई थी। वो 13 जुलाई का दिन था। इश्मीत कार से मुंबई से पुणे जा रहा था। तभी अचानक पीछे से एक कार ने उसकी कार के बराबर में आ गई। और उसने बहुत जोर से इश्मीत की कार के साइड में टक्कर मारी। जिस साइड इश्मीत बैठा था, उसी साइड टक्कर मारी गई थी। इश्मीत के साथ एक कोरियोग्राफ़र भी था। मुझे उसका नाम याद नहीं आ रहा है अभी। इश्मीत की कार की बुरी हालत हो गई थी। बाल-बाल बचा था वो। उसने फोन पर मुझे एक्सीडेंट के बारे में बताया था।’

इश्मीत की मौत पर उठे सवाल

इश्मीत के अंकल ने आगे इश्मीत की डूबने से हुई मौत पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था, ‘मुझे शक है कि उसे पहले किसी चीज से मारा गया, फिर पुल में फेंका गया। मैंने व्योम से बात करने की कोशिश की थी। व्योम उस समय इश्मीत के साथ था जब वो घटना हुई थी। व्योम सही से बात नहीं कर रहा था। मुझे साफ पता चल रहा था कि कोई पीछे से उसे बता रहा है कि क्या बोलना है। अरुणिमा नाम की जो लड़की उनके साथ थी, उसने मुझे बताया कि घटना के वक्त वो वहां नहीं थी। वो दूसरे पुल में थी। लेकिन जब मैंने उस रिसॉर्ट में पूछताछ की जहां ये लोग ठहरे हुए थे, तो स्टाफ ने मुझे बताया कि उनके यहां सिर्फ एक ही पुल है।’ इश्मीत के अंकल ने इस मौत को प्लान बताया था।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीइश्मीत सिंह की मौत से पहले हुआ था रोड एक्सीडेंट, किसी ने की थी मारने की कोशिश?