क्या वाकई बंद हो रहा है KSBKBT 2 सीरियल? अब शो की एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

लाइव हिन्दुस्तान
share

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की एक्ट्रेस रवी गुप्ता ने जवाब दिया है कि क्या वाकई यह शो बंद होने जा रहा है?

KSBKBT 2
क्या वाकई बंद होने जा रहा है क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल?

टीवी के सबसे पॉपुलैरिटी शोज में से एक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यह शो बंद होने जा रहा है। एकता कपूर की एक पोस्ट के बाद उड़ी इस अफवाह को लेकर फैंस ही नहीं स्टार कास्ट भी सकते में है। अब इस शो में दामिनी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रवी गुप्ता ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। रवी गुप्ता ने बताया कि अभी तक शो की स्टार कास्ट को इस सीरियल को बंद किए जाने के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। एक्ट्रेस ने कहा कि कभी-कभी सोशल मीडिया के जरिए इस तरह की खबरें आती रहती हैं।

शो बंद होने पर क्या बोलीं रवी?

सीरियल के बंद होने की खबरों के बारे में बात करने के दौरान रवी गुप्ता ने कहा कि इस शो ने शानदार परफॉर्मेंस दी है और लंबे वक्त से नंबर वन बना हुआ है। रवी गुप्ता ने कहा कि टीवी इंडस्ट्री में इस तरह की अफवाहें उड़ना बहुत आम बात है, और इनमें से आधी सच नहीं होती हैं। रवी गुप्ता ने जूम के साथ बातचीत में कहा, "मुझे तो कभी यह नहीं बताया गया है कि यह शो ऑफ एयर होने वाला है। जिस तरह आप अफवाहें सुन रहे हैं, उसी तरह हम भी बस अफवाहें ही सुन रहे हैं।" एक्ट्रेस ने कहा कि कास्ट को इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं दिया गया है।

अपने काम पर फोकस करना है

रवी गुप्ता ने कहा कि कई बार ऐसा भी होता है कि मीडिया के जरिए एक्टर्स को कई बातें पता चलती हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके कि इस शो के बंद होने की अफवाहें हैं, यह अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। यह सच है कि इस शो ने उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन बावजूद इसके यह सीरियल टॉप परफॉर्मर बना हुआ है। रवी ने कहा कि वह इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं और सीरियल के चलते रहने या फिर बंद किए जाने की अफवाहों की बजाए अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं।

'ये सब तो चलता रहता है और..'

एक्ट्रेस ने कहा कि अगर इस शो को बंद होना होगा, तो उन्हें पता चल जाएगा कि यह कब बंद हो रहा है। रवी ने समझाया, "क्रिएटिव नजरिए से भी कई चीजों को एक साथ संभालना पड़ता है। ये सब चलता रहता है, और एक बात तो तय है कि अफवाहों का बाजार अपने आप में एक अलग ही दुनिया है।" टीवी शो के बारे में सामने आने वाली कई खबरों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि ये सब कहां से शुरू होता है। लेकिन मुझे लगता है कि यह इंडस्ट्री का हिस्सा है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीक्या वाकई बंद हो रहा है KSBKBT 2 सीरियल? अब शो की एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब