Ramayana: अरविंद त्रिवेदी के रावण बनने से खुश नहीं थे 'लक्ष्मण', बोले- निराशा हुई थी

लाइव हिन्दुस्तान
share

Ramayana Kissa: रामानंद सागर की ‘रामायण’ में अरविंद त्रिवेदी ने ‘रावण’ का किरदार निभाया था। ‘रावण’ का किरदार अरविंद त्रिवेदी को मिलने से ‘लक्ष्मण’ यानी सुनील लहरी को काफी निराशा हुई थी। 

Ramayana Kissa
अरविंद त्रिवेदी के रावण बनने से खुश नहीं थे सुनील लहरी

रणबीर कपूर की रामायण का पहला पार्ट अब जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। रामायण एक बड़े स्केल की फिल्म है। लेकिन रणबीर कपूर की रामायण से पहले रामानंद सागर की रामायण बनी थी। सालों बाद भी रामानंद सागर की रामायण को लोग अब तक की बेस्ट रामायण मानते हैं। आज हम आपको इसी रामायण से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं।

अरविंद त्रिवेदी के रावण बनने पर निराश थे सुनील लहरी

रामानंद सागर की रामायण में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को काफी पसंद किया गया था। हालांकि, जब सुनील लहरी यानी कि रामानंद सागर के लक्ष्मण को पता चला था कि अरविंद त्रिवेदी रावण का किरदार निभाएंगे, वो काफी निराश हुए थे।

सुनील लहरी को अरविंद त्रिवेदी पर था संदेह

सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वक्त पहले एक वीडियो शेयर कर इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि जब उन्हें पता चला था कि अरविंद त्रिवेदी रावण का किरदार निभाएंगे तो उन्हें संदेह था कि क्या एक्टर उस रोल को अच्छे से निभा पाएंगे? उन्होंने बताया था कि उन्हें काफी निराशा हुई थी।

ये भी पढ़ें: रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण के लिए सुनील लहरी नहीं थे पहली पसंद, फिर कैसे मिला रोल?

सुनील लहरी को लगा सेट पर आया है कोई मेहमान

सुनील लहरी ने वीडियो में कहा, “जब अरविंद भाई यानी रावण पहली बार शूटिंग लोकेशन पर आए, तब मुझे लगा शायद कोई मेहमान आया है किसी को मिलने के लिए। क्योंकि मैं जानता नहीं था उनको पर्सनली। तो जब मुझे पता लगा कि ये रावण के रोल के लिए आए हैं तो मुझे थोड़ी सी निराशा हुई। मुझे लगा अरे यार! रावण इतना शक्तिशाली किरदार है, इतना बड़ा किरदार है, इतना गौरवशाली किरदार है और उस किरदार के लिए अरविंद भाई पता नहीं कैसा कर पाएंगे, कैसा नहीं कर पाएंगे। लेकिन जब उन्होंने अपना गेटअप लिया, मेकअप करके और कॉस्ट्यूम पहनकर आए…ओह! कमाल है। देखकर मैं इतना इम्प्रेस हुआ कि मैं बता नहीं सकता। बिल्कुल अलग पर्सनालिटी थी और बहुत गौरव दिख रहा था उनके चेहरे पर”

ये भी पढ़ें: रामानंद सागर को ऐसे मिला था अपना 'रावण', शूटिंग से पहले राम की आरती करते थे अरविंद त्रिवेदी

जब सुनील लहरी ने ‘रावण’ को एक्टिंग करते देखा

सुनील लहरी ने आगे बताया कि उन्होंने तय किया कि वो सेट पर एक दिन रावण के हिस्से की शूटिंग देखेंगे। जब वो सेट पर पहुंचे तो अभिनंदन वाले गाने पर एंट्री कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें एक्टिंग करते देखना लायक था। जिस कॉन्फिडेंस से वो चल रहे थे, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वो वाकई रावण हैं। बाद में, सुनील लहरी को पता चला कि अरविंद त्रिवेदी गुजरात के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने 200-250 गुजराती फिल्में की हैं।

ये भी पढ़ें: रामानंद सागर के 'राम-सीता' 39 साल बाद फिर आ रहे हैं साथ! OTT पर होगा फिल्म का धमाका

रामानंद सागर की रामायण की थी तगड़ी फैन फॉलोइंग

रामानंद सागर की रामायण की बात करें तो ये सीरियल 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। इसमें अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था। रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल अब रणबीर कपूर की रामायण में राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे। कभी पर्दे पर राम बनकर छाए अरुण गोविल को अब राजा दशरथ के किरदार में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। अरुण गोविल को राम के रूप में इतना पसंद किया गया था कि आज भी लोग उन्हें राम के किरदार के रूप में ही जानते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीअरविंद त्रिवेदी के रावण बनने से खुश नहीं थे 'लक्ष्मण', बोले- निराशा हुई थी