Gen Z, Gen Alpha पर बोल बुरे फंसे 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी, लोगों ने कहा- आपने जो टी-शर्ट पहनी है वो...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अपने एक्स अकाउंट पर अपना एक नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सुनील ने जेनरेशन जेन जी को लेकर लिखा।

Ramayana Lakshman Aka sunil lahri
Gen Z, Gen Alpha पर बोल बुरे फंसे 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी

रामानंद सागर के मशहूर धार्मिक टीवी शो 'रामायण' को लेकर आज भी दर्शकों में काफी श्रद्धा है। इस शो के सभी किरदारों ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। वहीं, लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई मुद्दों पर अपनी बात फैंस के साथ खुलकर रखते हैं। सुनील हर दिन अपने पोस्ट शेयर करते हैं। ऐसे में अब उनका एक नया प्रोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में बना है, जिसमें वो देश की सबसे चर्चित जेनरेशन जेन जी को लेकर अपनी बात रखते नजर आए। सुनील ने ये भी कहा कि हम लोग आने वाली पीढ़ियों को किस नाम से बुला रहे हैं।

जेनरेशन जेन जी को लेकर बोले लक्ष्मण

लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अपने एक्स अकाउंट पर अपना एक नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सुनील ने जेनरेशन जेन जी को लेकर लिखा। सुनील ने लिखा, 'जेन-जी, जेन अल्फा जैसे शब्द हमारी संस्कृति नहीं है। उचित शब्दों का चयन ही आधुनिकता है। हमारे भारतीय संस्कारों को बचाने के लिए गुरुकुल पद्धति पथक्रम जरूरी है।' सुनील लहरी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, कई यजूर्स सुनील लहरी को जमकर ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं।

आपने जो टी-शर्ट पहनी है वो...

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'समय के प्रवाह को स्वीकार करना ही सनातन संस्कृति का मूल है, जो सबको अपने में समाहित करता है वो सतयुग हो द्वापर हो गुरुकुल हो या हावर्ड हो ज़ेन जी हो या अल्फा बीटा गामा डेल्टा कप्पा कुछ भी हो सबको साथ लेकर चलना ही सत्य सनातन संस्कृति है । लहरी जी अब आप बैलगाड़ी से तो नहीं जाएंगे न।' एक ने लिखा, 'पहली बात तो है कि आप T shirt मत पहनो ये भी हमारी संस्कृति नहीं है। अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम में मत पढ़ाओ यह भी हमारी संस्कृति नहीं संस्कृत सिखाओ अपने बच्चों को।' एक तीसरा यूजर लिखता है,'तो संस्कृत मे बात करो ना किसने रोका है, खुद बिना इंग्लिश का तुम लोगों का कोई काम नहीं चलता।' ऐसे कई और कमेंट्स इस पोस्ट पर आ रहे हैं।

पीए के सपोर्ट में आए थे सुनील

बता दें कि हाल ही में सुनील लहरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपोर्ट में आए थे। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया करते हुए कहा था, 'प्रणाम दोस्तों, हमारे माननीय प्रधानमंत्री का कितना बड़ा दिल है। 20 तारीख के आंदोलन में उनके स्वर्गीय माताजी, उन्हें और हमारी सेना लोगों ने कितना भला-बुरा बोला। उसके बावजूद उन्होंने सबको माफ कर दिया। अगर उनकी जगह कोई और होता तो कड़ी से कड़ी सजा देता। ये उनका बडप्पन है। '

छमा बड़न को चाहिये, छोटन को उतपात

सुनील आगे बोले थे, 'इस सिचुएशन में मुझे एक पुरानी कहावत याद आ गई। "छमा बड़न को चाहिये, छोटन को उतपात। का रहिमन हरि को घट्यो, जो भृगु मारी लात॥ऐसे प्रधानमंत्री जी को मेरा कोटी कोटी नमन। हम भाग्यशाली हैं कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले जो दुनिया के लिए टफ मास्टर हैं, लेकिन हमारे लिए और अपने देशवासियों के लिए मोम हैं। हो सकता है कि मेरी ये बात कई लोगों को पसंद ना आए, लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता। आप लोग खुश रहिए, सुखी रहिए। जय श्रीराम।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीजो टी-शर्ट पहनी है वो…, Gen Z, Gen Alpha पर बोल बुरे फंसे 'रामायण' के लक्ष्मण