रामायण की इस एक्ट्रेस की हुई थी हत्या, रस्सी से हाथ-पैर बांधकर मुंह में ठूंसा था कपड़ा और फिर…

Feb 06, 2026 04:48 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आज हम आपको बॉलीवुड की उस दर्दनाक घटना के बारे में बताएंगे जिसने 90 के दशक में पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। एक्ट्रेस के घर में घूसकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

रामायण की इस एक्ट्रेस की हुई थी हत्या, रस्सी से हाथ-पैर बांधकर मुंह में ठूंसा था कपड़ा और फिर…

रामानंद सागर की ‘रामायण’ आज तक लोग भूला नहीं पाए हैं। आज भी लोगों को इसके किरदार याद हैं। हालांकि, खराब बात ये है कि आज ‘रामायण’ के सारे एक्टर्स हमारे बीच नहीं हैं। एक एक्ट्रेस की तो इतनी दर्दनाक मौत हुई थी कि आज भी उनकी मौत एक खौफनाक याद की तरह दिमाग के किसी हिस्से में पड़ी हुई है। हम बात कर रहे हैं उर्मिला भट्ट की। उन्होंने ‘रामायण’ में माता सीता की मां का किरदार निभाया था।

वारदात वाली वो काली शाम

21 फरवरी 1997 की बात है, उर्मिला के पति मार्कंड भट्ट को किसी काम से बड़ौदा जाना पड़ा था। 22 फरवरी 1997 की सुबह तब काम वाली आई तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। शाम को बेटी रचना को पता चला कि मां घर पर अकेली है। रचना ने अपने पति विक्रम पारेख को उनके पास भेजा। विक्रम ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

खून ही खून

रचना तुरंत मां के घर पहुंचीं। दोनों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा और देखा पूरा घर बेतरतीब था। फिर उनकी नजर पड़ी उर्मिला भट्ट पर। रस्सियों से बंधी उनकी लाश फर्श पर पड़ी थी, हर तरफ खून ही खून था, मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था और गला काटा गया था।

हत्या की गुत्थी सुलझी या नहीं?

पुलिस जांच में सामने आया था कि यह लूटपाट के इरादे से की गई हत्या थी। हालांकि, लंबी जांच के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा था। आज भी उर्मिला की हत्या की गुत्थी उलझी हुई है।

कौन थीं उर्मिला भट्ट?

उर्मिला भट्ट सिर्फ 'रामायण' की वजह से फेमस नहीं थीं, वे भारतीय सिनेमा का एक सम्मानित चेहरा थीं

फिल्मी करियर: उन्होंने ‘उपहार’, 'धुंध', 'अंखियों के झरोखों से' और 'राम तेरी गंगा मैली' जैसी 125 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

पहचान: उन्हें अक्सर पर्दे पर एक ममतामयी मां या गरिमामय महिला के किरदारों के लिए जाना जाता था।

टीवी जगत: रामानंद सागर की 'रामायण' में मां महारानी सुनैना के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।