रामायण की कैकेई अब कैसी दिखती हैं? देखें तस्वीरें, अमेरिका में करती हैं ये काम
पद्मा खन्ना ने बहुत साल पहले एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया था। अब सालों बाद दर्शक रामायण की कैकेई के बारे में सर्च कर रहे हैं और ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वो अब कैसी दिखती हैं और क्या करती हैं?

हाईलाइट्स
1. रामानंद सागर की 'रामायण' में पद्मा खन्ना ने निभाया था कैकेई का यादगार रोल
2. अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'सौदागर' में भी आ चुकी हैं नजर
3. भारत छोड़ अब अमेरिका में रह रही हैं एक्ट्रेस
खबर
1987 में जब दूरदर्शन पर रामानंद सागर की 'रामायण' शुरू हुई थी तब सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। इस शो के हर किरदार को दर्शकों ने भगवान की तरह पूजा था, लेकिन एक किरदार ऐसा भी था जिसने अपनी अदाकारी से नफरत और सम्मान दोनों बटोरा था। ये किरदार 'माता कैकेई' का था। इस किरदार को दिग्गज अभिनेत्री पद्मा खन्ना ने निभाया था। आइए आपको बताते हैं कि पद्मा खन्ना आज कहां हैं और क्या कर रही हैं?
भोजपुरी फिल्मों से की थी करियर शुरुआत
पद्मा खन्ना ने अपने अभिनय सफर का आगाज 1961 में भोजपुरी फिल्म 'भईया' से किया था। हालांकि, उन्हें असली पहचान 1970 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' से मिली थी। इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ 'सौदागर' जैसी फिल्मों में काम किया था। अपनी खूबसूरती और बेहतरीन डांस के लिए मशहूर पद्मा को अक्सर फिल्मों में डांसर के रोल ही ऑफर होते थे, लेकिन 'रामायण' ने उनके करियर की दिशा बदल दी थी।
'सौदागर' के सेट पर मिला जीवनसाथी
पद्मा खन्ना की निजी जिंदगी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। फिल्म 'सौदागर' के सेट पर उनकी मुलाकात निर्देशक जगदीश एल सिडाना से हुई थी। काम के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था और उन्होंने शादी कर ली थी। शादी के बाद पद्मा ने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया था और कुछ सालों बाद वह अपनी पति के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं।
क्यों शिफ्ट हुई थीं अमेरिका?
एक इंटरव्यू में पद्मा ने बताया था कि उनके बच्चे पढ़ाई के लिए अमेरिका जाना चाहते थे और वह उनसे दूर नहीं रहना चाहती थीं इसलिए उन्होंने विदेश में ही बसने का फैसला किया।
अमेरिका में क्या करती हैं एक्ट्रेस?
पद्मा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ डांसर भी हैं। उन्होंने महज 7 साल की उम्र से कथक सीखना शुरू कर दिया था। ऐसे में अमेरिका जाकर उन्होंने अपनी इसी कला को अपना पेशा बनाया। वहां उन्होंने 'इंडियानिका डांस एकेडमी' की शुरुआत की और आज उसी को संभाल रही हैं।
यहां देखिए पद्मा खन्ना की तस्वीरें
आपके सवालों के जवाब
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


