Ramayana: रामानंद सागर के 'राम', 'सीता' और 'रावण' को मिली थी कितनी फीस? एक एपिसोड पर खर्च होते थे लाखों

लाइव हिन्दुस्तान
share

रामानंद सागर की रामायण उस वक्त के सबसे महंगे टीवी शोज में से एक थी। हर एक एपिसोड पर 9 लाख रुपये खर्च होते थे। आइए जानते हैं उस वक्त के राम, सीता, लक्ष्मण समेत अन्य किरदारों ने रामायण के लिए कितनी फीस ली थी।

Ramanand Sagar's Ramayana Star Cast Fees
रामानंद सागर की रामायण की फीस

रामानंद सागर की रामायण साल 1987 से 1988 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। तब से अब तक रामायण पर कई फिल्में और सीरियल्स बन चुके हैं, लेकिन रामानंद सागर की रामायण ने जो छाप लोगों के दिलों पर छोड़ी थी, उसे कोई नहीं तोड़ पाया है। रामायण उस वक्त के सबसे महंगे टीवी सीरियल्स में से एक था। इस सीरियल के लिए स्टार कास्ट ने भारी-भरकम फीस ली थी। आइए जानते हैं रामानंद सागर के राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, रावण और हनुमान ने उस वक्त रामायण के लिए कितनी फीस वसूली थी।

एक एपिसोड बनने में खर्च होते थे लाखों

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उस वक्त रामायण के एक-एक एपिसोड पर 9-9 लाख रुपये खर्च होते थे। रामायण से पहले रामानंद सागर ने विक्रम बेताल नाम का सीरियल बनाया था। ये सीरियल एक बड़ा हिट साबित हुआ था। विक्रम बेताल के हिट होने के बाद रामायण को स्पॉन्सर्स मिल गए थे। विक्रम बेताल के हिट होने के बाद रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने कोलगेट और हिंदुस्तान लीवर से स्पॉनसरशिप के लिए बात की थी। दोनों राजी हो गए और रामायण को एक अच्छे-खासे बजट में बनाया जा सका।

ये भी पढ़ें: रामानंद सागर के 'राम-सीता' 39 साल बाद फिर आ रहे हैं साथ! OTT पर होगा फिल्म का धमाका

अरुण गोविल की कितनी थी फीस?

रामायण का बजट तगड़ा था, इस वजह से स्टार कास्ट को भी अच्छी खासी फीस मिल पाई थी। सीरियल में अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था। अरुण गोविल ने राम के रूप में कुछ ऐसी छाप छोड़ी थी कि उस वक्त अरुण गोविल को देख लोग उनके पैर छू लेते थे। लोग उन्हें राम मानने लगते थे। आज भी अरुण गोविल को लोग राम के रूप में ही देखते हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण गोविल ने रामायण में राम के किरदार के लिए करीबन 40 लाख रुपये लिए थे। 1987 के मुकाबले आज 2026 में 40 लाख की वैल्यू 5.28-5.53 करोड़ के बीच होती है।

दीपिका चिखलिया को मिले थे कितने रुपये?

रामानंद सागर की सीता यानी दीपिका चिखलिया की बात करें तो उन्हें इस सीरियल के लिए 20 लाख रुपये मिले थे। आज साल 2026 में 20 लाख की वैल्यू लगभग 2.83 करोड़ बनती है। दीपिका चिखलिया को भी माता सीता के रूप में खूब प्यार मिला था। लोग उन्हें असल जीवन में माता सीता के रूप में देखते थे।

कितनी थी राम और सीता की फीस

ये भी पढ़ें: रामानंद सागर को ऐसे मिला था अपना 'रावण', शूटिंग से पहले राम की आरती करते थे अरविंद त्रिवेदी

रामानंद सागर के ‘रावण’ की कितनी थी फीस?

अरविंद त्रिवेदी यानी कि रामानंद सागर के रावण की बात करें तो उन्हें रामायण के लिए 30 लाख रुपये मिले थे। आज साल 2026 में 30 लाख रुपये की वैल्यू करीबन 4.24 करोड़ होती है। अरविंद त्रिवेदी रावण के लिए ऑडिशन देने नहीं गए थे। वो केवट के ऑडिशन के लिए गए थे, लेकिन जब रामानंद सागर ने अरविंद त्रिवेदी की चाल देखी तो उन्होंने कहा कि उन्हें उनका रावण मिल गया है।

कितनी थी रावण की फीस

सुनील लहरी और दारा सिंह को मिले थे इतने लाख

रामायण में भगवान राम के भाई लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील लहरी को रामायण के लिए 15 से 18 लाख रुपये मिले थे। साल 2026 में 15 से 18 लाख की वैल्यू 2.12 से 2.54 करोड़ होती है। सीरियल में हनुमान का रोल निभाने वाले दारा सिंह को रामायण के लिए 35 लाख रुपये मिले थे। आज के वक्त में 35 लाख की वैल्यू 4.75 से 4.89 करोड़ होती है।

लक्ष्मण और हनुमान की कितनी थी फीस

ये भी पढ़ें: रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण के लिए सुनील लहरी नहीं थे पहली पसंद, फिर कैसे मिला रोल?

बता दें, रामायण दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय सीरियल्स में से एक था। अब रामायण पर एक बहुत बड़े बजट की फिल्म रिलीज होने वाली है। रामायण फिल्म को सोशल मीडिया पर कुछ पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं, लेकिन आज भी कई लोग ऐसी चर्चा करते मिल जाएंगे जो कहते हैं कि रामानंद सागर की रामायण को नितेश तिवारी की रामायण मात नहीं दे पाएगी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीRamayana: रामानंद सागर के 'राम', 'सीता' और 'रावण' को मिली थी कितनी फीस?