रामायण के शूट पर सिगरेट पी रहे थे अरुण गोविल, क्या हुआ कि छोड़ दी स्मोकिंग; रामानंद सागर के पोते ने बताया
जब रामायण शो बनना शुरू हुआ तब रामानंद सागर भी सिगरेट पीते और स्मोक करते थे। उन्होंने खुद ही नॉनवेज सहित ये सब छोड़ दिया। एक बार अरुण गोविल सेट पर सिगरेट पी रहे थे तो कुछ ऐसा हुआ कि उनकी भी स्मोकिंग छूट गई।

रणबीर कपूर की रामायण आने वाली है। इस बीच लोगों को अरुण गोविल और रामानंद सागर की रामायण भी याद आ रही है। रामानंद सागर के पोते शिव सागर रीसेंटली एक पॉडकास्ट में थे। यहां पर उन्होंने शूट से जुड़े की दिलचस्प किस्से बताए। शिव ने बताया कि सीरियल के कई लोग तब स्मोकिंग करते थे। यहां तक कि रामानंद सागर भी। एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि अरुण गोविल ने सिगरेट छोड़ दी। साथ में धीरे-धीरे रामायण से जुड़े कई लोग सात्विक हो गए।
रामानंद भी करते थे स्मोक-ड्रिंक
रामानंद सागर के पोते शिव सागर प्रीतिका राव के पॉडकास्ट पर थे। उन्होंने बताया कि रामायण के शूट के समय कई चमत्कार हुए। शिव ने बताया, 'शूटिंग के दौरान सेट्स पर नॉनवेज खाने की अनुमति नहीं थी। उस वक्त दादाजी भी स्मोकिंग और ड्रिंक करते थे। लेकिन रामायण की शूटिंग के दौरान उन्होंने स्मोकिंग और ड्रिंकिंग छोड़ दी थी। '
जब स्पॉट बॉय ने अरुण को टोका
शिव बताते हैं, 'एक बार अरुण गोविल बैकस्टेज स्मोकिंग कर रहे थे। तभी एक स्पॉटबॉय आया और अरुणजी से बोला, आप राम का कितना हम किरदार निभा रहे हैं। लोगों ने उनके पैर छूने भी शुरू कर दिए हैं। फैन भगवान जैसी अहमियत दे रहे हैं। मुझे लगता है कि आपको सिगरेट नहीं पीनी चाहिए।' इसके बाद से अरुणजी ने पूरी तरह से स्मोकिंग छोड़ दी। शूटिंगभर सभी लोग स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से दूर रहे।
पंजाबी हनुमान की पूछ का किस्सा
शिव ने बताया कि हनुमान का रोल करने वाले दारा सिंह बहुत विनम्र थे। वह पंजाबी हनुमान थे। वह थोड़े से पंजाबी एक्सेंट में बात करते थे। इस पर रामानंद सागर उन्हें समझाते थे कि थोड़ा से एक्सेंट टोन डाउन कर लें। उन्होंने बताया कि पूछ की वजह से दारा सिंह बैठ भी नहीं पाते थे। हमेशा खड़े रहते थे। जब उनसे बैठने के लिए कहा जाता तो वह मना कर देते। फिर समझ आया कि शायद पूछ की वजह से बैठ नहीं पा रहे और किसी को परेशान ना होना पड़े तो दारा सिंह ने बताया भी नहीं। इसके बाद उनके लिए एक कुर्सी बनवाई गई जिसमें छेद किया गया ताकि पूछ सेट हो सके।
रामायण पर ईश्वर का आशीर्वाद
शिव बताते हैं कि यह भी चमत्कार से कम नहीं था कि उस वक्त रामायण देखने के लिए लॉकडाउन जैसा लग जाता था। शिव ने यह भी बताया कि रामानंद सागर ने बताया था कि जब वह रामायण की कहानी लिखते थे तो ऐसा लगता था कि कोई और लिखवा रहा है। वह ऑटोमैटिक राइटिंग कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


