Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीRakhi Sawant to go to bigg boss 19says salman khan chappal phenk ke maarenge music video kissing scene 200 crore saree
'सलमान भाई तो चप्पल फेंक कर मारेंगे', राखी सावंत बोलीं- बिग बॉस में 200 करोड़…

'सलमान भाई तो चप्पल फेंक कर मारेंगे', राखी सावंत बोलीं- बिग बॉस में 200 करोड़…

संक्षेप:

राखी सावंत ने बताया कि वो अपना म्यूजिक वीडियो प्रमोट करने के लिए बिग बॉस 19 के मंच पर जाएंगी। उन्होंने कहा कि वो 200 करोड़ की साड़ी पहनकर बिग बॉस के मंच पर जाएंगी। उन्होंने ये भी बताया कि उनके किसिंग सीन्स पर सलमान खान का क्या रिएक्शन होगा। 

Oct 25, 2025 12:17 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राखी सावंत और सलमान खान का बॉन्ड काफी मजबूत है। राखी सावंत कई अलग-अलग मंच पर बात चुकी हैं कि सलमान खान ने उनकी काफी मदद की है। अब राखी सावंत अपने नए म्यूजिक वीडियो को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस 19 के मंच पर जाएंगी। राखी सावंत ने इस वीडियो में बोल्ड और किसिंग सीन्स दिए हैं। राखी सावंत ने कहा कि अगर सलमान खान ने ये किसिंग सीन्स देखें तो वो चप्पल फेंक कर मारेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सलमान के साथ बॉन्ड पर क्या बोलीं राखी सावंत

हिंदी रश में राखी सावंत से सलमान खान के बॉन्ड को लेकर सवाल हुआ। राखी सावंत ने कहा कि भगवान के बाद उनके लिए सलमान खान ही हैं। सलमान ने उनकी बहुत मदद की है। इसके बाद राखी सावंत से पूछा गया कि सलमान खान तो किसिंग सीन्स पसंद नहीं करते हैं। तो वो म्यूजिक वीडियो देखकर क्या कहेंगे।

वो तो चप्पल फेंक कर मारेंगे

इस सवाल पर राखी सावंत ने कहा, वो तो डांटेंगे, "सलमान भाई तो चप्पल फेंक कर मारेंगे। सलमान भाई अगर ये गाना देख भी लिए गलती से तो वो चप्पल फेंक कर मारेंगे। राखी ने कहा कि डर तो बहुत लग रहा है।"

200 करोड़ की साड़ी में बिग बॉस पहुंचेंगे राखी सावंत

राखी सावंत ने कहा कि वो बिग बॉस 19 में गाने के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने डायरेक्टर से कहा है कि बिग बॉस में जो गाना चलाना है, उसमें किसिंग सीन्स काट देना। राखी सावंत ने कहा कि सलमान खान को ये सब पसंद नहीं है। उन्हें न किसेज पसंद है, न किसिंग सीन्स पसंद हैं। राखी सावंत ने कहा कि वो बिग बॉस में 200 करोड़ की साड़ी पहनकर जाएंगी। उनकी साड़ी पर असली सोने के तार होंगे और उन्होंने वो साड़ी खास बनवाई है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।