आवेज पर भड़कीं राखी सावंत, लगाया नगमा को चीट करने का आरोप, पूछा- फ्लाइट में वो लड़की कौन थी?

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

पिछले कुछ वक्त से ऐसी चर्चा थी कि आवेज दरबार और नगमा मिराजकर का ब्रेकअप हो गया है। अब राखी सावंत ने इसको लेकर हैरान करने वाला दावा किया है। उन्होंने इशारा किया है कि आवेज ने नगमा को चीट किया है। 

आवेज पर भड़कीं राखी सावंत, लगाया नगमा को चीट करने का आरोप, पूछा- फ्लाइट में वो लड़की कौन थी?

सोशल मीडिया स्टार आवेज दरबार और नगमा मिराजकर को लेकर पिछले कुछ वक्त से खबरे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। आवेज दरबार की बर्थ डे पार्टी पर जब नगमा मिराजकर नजर नहीं आई थीं तो ब्रेकअप की चर्चा और तेज हो गई थी। हालांकि, अभी तक आवेज और नगमा ने इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। बहरहाल, सोशल मीडिया की चर्चाओं के बीच राखी सावंत ने एक हैरान करने वाला दावा किया है। उन्होंने इस ओर इशारा किया है कि आवेज ने नगमा को चीट किया है। उन्होंने कहा कि आवेज फ्लाइट में किसी लड़की के साथ थे।

नगमा-आवेज के ब्रेकअप पर क्या बोलीं राखी?

टेली मसाला से खास बातचीत में राखी सावंत ने ये हैरान करने वाला दावा किया है। राखी सावंत से पूछा गया कि वो आवेज और नगमा, दोनों के ही काफी क्लोज हैं। खबरें हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। क्या आपकी इस बारे में उनसे बात हुई? इसपर राखी सावंत ने कहा कि बहुत दुख की बात है।

आवेज ने नगमा को किया चीट?

राखी सावंत ने कहा, "दुख की बात है। आवेज तू बिग बॉस में इतना हिट हो गए तो तुम नगमा को छोड़ रहे हो। तुम आगे बढ़ गए। मेरे साथ जो तुम कनाडा या अमेरिका जा रहे थे, तो वो लड़की कौन थी तुम्हारे साथ? फ्लाइट में मेरे साथ…तुम लोग जो गुल्लू-गुल्लूकर रहे थे, उसके लिए तुम नगमा को छोड़े क्या?"

राखी सावंत ने आगे कहा कि आवेज उनके दोस्त हैं। उन्होंने आवेज को संबोधित करते हुए पूछा कि नगमा से उनका 10 साल का अफेयर था तो उन्होंने उसे क्यों छोड़ा? बिग बॉस हिट हो गया तो अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ देते हैं क्या?

राखी ने आवेज को दी सलाह- गौरव खन्ना से कुछ सीख

राखी सावंत ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “गौरव खन्ना से सीख। देख उसने अपनी बीवी को छोड़ा नहीं। कितना मस्त एंजॉय करती है उसकी बीवी, छोटे-छोटे कपड़े पहनकर डांस-वांस करती है, उसको जलाती है। तो उसने उसको नहीं छोड़ा। तुझे एक बिग बॉस मिल गया…चल पैचअप कर जल्दी से। छोड़ मत अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसे, 10 साल का प्यार है तेरा और तेरे को नगमा जैसी मिलेगी नहीं।”

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।