लॉकअप 2 में आकांक्षा ने गौरव से तलाक पर बोला झूठ? राखी सावंत के कमेंट से ठनका लोगों का दिमाग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गौरव खन्ना के ज्यादातर फैन्स को लग रहा है कि आकांक्षा चमोला ने तलाक का बयान शो के लिए दिया है। लोग उनके इंस्टाग्राम पोस्ट की टाइमलाइन चेक कर रहे हैं। इस बीच राखी सावंत का एक कमेंट चर्चा में है।

akankahsa chamola rakhi sawant

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने लॉकअप 2 के प्रीमियर में कुछ ऐसा कहा कि लोग शॉक्ड हैं। उन्होंने बताया कि गौरव से अलग होने का फैसला ले लिया है। यह भी कहा कि एक साल से वह उनसे अलग रह रही हैं। नेटफ्लिक्स ने आकांक्षा की वो क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस पर राखी सावंत के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा है। राखी के कमेंट का कई लोगों ने सपोर्ट किया है।

राखी सावंत ने क्या कमेंट किया

लॉकअप सीजन 2 में कंटेस्टेंट्स ने अपने-अपने सीक्रेट्स बताए। आकांक्षा चमोला ने बताया कि वह गौरव से अलग हो रही हैं। फैन्स को ये बात हजम नहीं हो रही। लोगों को लग रहा है कि आकांक्षा शो के फुटेज के लिए ये सब बोल रही हैं। इस बीच राखी सावंत ने भी वीडियो के कमेंट सेक्शन में 'झूठी' लिखा है और लाफिंग इमोजी बनाया है। राखी के कमेंट पर कई लोग लिख रहे हैं कि उन्हें भी ऐसा लग रहा है। एक ने झूठी वाले कमेंट पर लिखा है, 'मुझे भी लग रहा है कि ये झूठ बोल रही है।' एक ने लिखा है, शो के बाद दोनों को वापस प्यार हो जाएगा, बोलेगी, शो में मैंने रियलाइज किया कि गौरव ही मेरा सोलमेट है। एक ने लिखा है कि हर कोई शॉक्ड है लेकिन वह मुस्कुरा रही है।

लोगों को याद आई रुबीना

कुछ लोगों ने ये भी लिखा है कि आकांक्षा से तलाक गौरव के लिए अच्छा है। एक ने लिखा है, गौरव के लिए खुश हूं। ये उसके लिए मिसफिट थी। एक ने लिखा है, इतना खुश होकर कौन बोलता है भाई। एक ने लिखा है, रुबीना भी बिग बॉस में सेम डायलॉग बोली थी, अब तक दोनों साथ हैं। एक ने लिखा है, शो के लिए बढ़िया स्टोरीलाइन। एक ने लिखा है, गौरव भाई बहुत अच्छा फैसला है। एक कमेंट है, फेक ड्रामा लग रहा है स्क्रिप्टेड।

लोग चेक कर रहे इंस्टाग्राम

बता दें कि आकांक्षा का स्टेटमेंट वायरल होने के बाद लोग उनके इंस्टाग्राम की टाइमलाइन भी चेक कर रहे हैं। वे कई मौकों पर साथ दिख रहे हैं। होली इवेंट की दोनों की साथ की तस्वीर है। वहीं कुछ दोस्तों की पार्टी और इवेंट्स में आकांक्षा साथ नहीं थीं तो कयास लगाया जा रहा था कि वह अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी होंगी। गौरव खन्ना बिग बॉस 19 विनर हैं। आकांक्षा फैमिली वीक में उन्हें सपोर्ट करने आई थीं। उस वक्त गौरव उनकी काफी केयर करते दिख रहे थे। आकांक्षा ने गौरव को किस किया था और बोली थीं कि अडल्ट वाली पप्पी कर लूंगी।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।