
राखी बोलीं बिग बॉस में तान्या मित्तल को करेंगी टारगेट; उसकी साड़ियों में आग लगा दूंगी
बिग बॉस में कई बार नजर आ चुकीं राखी सावंत ने इस साल के सीजन को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि जब बिग बॉस को जरूरत होगी, वो उन्हें शो में डाल देंगे। राखी ने कहा कि अगर वो अंदर गईं तो वो तान्या को टारगेट करेंगी।
बिग बॉस में जाने के लिए फेमस राखी सावंत ने सीजन 19 को लेकर बात की। राखी सावंत से पूछा गया कि क्या वो इस बार का बिग बॉस देख रही हैं? इसके बाद राखी सावंत से तान्या मित्तल को लेकर सवाल हुआ। राखी सावंत ने साफ किया कि वो अगर घर के अंदर जाएंगी तो सबसे ज्यादा समस्या तान्या मित्तल को होगी। उन्होंने कहा कि वो 1000 साड़ियां लेकर बिग बॉस के घर में जाएंगी। उन्होंने कहा जब बिग बॉस को जरूरत होगी वो उन्हें शो में डाल देंगे।
राखी के पास है बिग बॉस का ऑफर?
बॉलीवुड बबल से खास बातचीत में राखी सावंत ने कहा कि वो अभी मुंबई से दुबई, दुबई से मुंबई कर रही हैं। उन्हें बिग बॉस का ऑफर भी आया है। उन्होंने कहा कि अभी मीका का गाना आया तो मीका गया, शहनाज की फिल्म आई तो वो गई और नेहा कक्कड़ का गाना आया तो वो भी गईं। राखी ने कहा कि उन्होंने बिग बॉस टीम से कहा कि आप सबको बुला रहे हो, मुझे डेट देकर भी नहीं बुला रहे हो। राखी ने कहा कि उन्हें बिग बॉस मेकर्स ने कहा कि हम आपको सही टाइम पर बुला लेंगे।
राखी बोलीं- उसकी साड़ियों में आग लगा दूंगी
राखी सावंत से पूछा गया कि अगर उन्हें इस बार शो में डाला जाएगा तो उनका सबसे बड़ा टारगेट कौन होगा? इसपर राखी सावंत ने तान्या मित्तल का नाम लिया। राखी सावंत ने कहा, ये 600 साड़ी लेकर आई हैं न, कौन सी…तान्या मित्तल…आग लगा दूंगी इनकी 600 साड़ी में। ये 600 साड़ी लेकर गई है, मैं 1000 साड़ी लेकर जाउंगी।
राखी सावंत ने कहा कि जैसे ही वो बिग बॉस के घर में कदम रखेंगी सबसे ज्यादा पसीना तान्या मित्तल का छूटेगा। राखी ने कहा कि तान्या उन्हें पूरा कॉपी करती हैं। उन्होंने कहा कि तान्या फेंकू है। वो बहुत फेंकती है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




