Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीRakhi Sawant And Ex Husband Quash FIR Against Each Other
राखी सावंत और एक्स पति आदिल दुर्रानी के बीच मामला सुलझा, हाईकोर्ट ने रद्द की एफआईआर

राखी सावंत और एक्स पति आदिल दुर्रानी के बीच मामला सुलझा, हाईकोर्ट ने रद्द की एफआईआर

संक्षेप: राखी सावंत और एक्स पति आदिल का जो काफी समय से विवाद चल रहा था, उसमें नया अपडेट आया है। राखी और आदिल के मामले को लेकर हाईकोर्ट ने दोनों की एफआईआर रद्द कर दी है।

Wed, 15 Oct 2025 06:10 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को एक्ट्रेस राखी सावंत और उनके एक्स पति आदिल दुर्रानी की एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज शिकायतों को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि दोनों ने अपने झगड़ों को सुलझा लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या हुआ कोर्ट में

जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और संदेश पाटिल की बेंच ने कहा, ‘मिलकर हुए समझौते को देखते हुए, एफआईआर को पेंडिंग रखने की कोई जरूरत नहीं है। एफआईआर और चार्जशीट को खारिज किया जाता है।’

अदालत का कहना है कि शादी के झगड़ों की वजह से एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।

दोनों को नहीं थी आपत्ति

इस दौरान दोनों राखी और आदिल दुर्रानी कोर्ट में मौजूद थे। उन्हें एफआईआर रद्द किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है।

क्या है मामला

बता दें कि राखी ने आदिल पर आपराधिक धमकी, उत्पीड़न और अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप लगाया था। वहीं आदिल ने राखी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके अश्लील वीडियो शेयर करके उनकी गलत इमेज बनाने की कोशिश की।

दोनों की शादी और फिर हुए अलग

राखी और आदिल ने साल 2022 में शादी की थी। वहीं फरवरी 2023 में उन्होंने एफआईआर

वैसे आदिल ने अब दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने 2024 में बिग बॉस फेम सोमी खान से शादी कर ली थी। दोनों साथ में सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ पोस्ट करते रहते हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।