
‘बिग बॉस 19’ के प्रोड्यूसर बोले, सलमान खान जब एपिसोड नहीं देख पाते हैं तब वह…
Bigg Boss 19: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के प्रोड्यूसर ने साफ किया कि सलमान खान का खुद का पॉइन्ट ऑफ व्यू होता है। वह एपिसोड देखते हैं और नहीं देख पाते तो लोगों से फीडबैक लेते हैं।
‘बिग बॉस’ के शुरू होने से पहले सलमान खान की फीस पर चर्चा जरूर होती है, लेकिन क्या सच में सलमान खान ‘वीकेंड का वार’ होस्ट करने के लिए इतनी मोटी रकम लेते हैं? शो के प्रोड्यूसर ऋषि नेगी ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है। ऋषि ने साफ कहा कि सलमान खान वही करते हैं जो वो खुद करना चाहते हैं, उन्हें कोई भी किसी बात के लिए मजबूर नहीं कर सकता।

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में ऋषि बोला कि सलमान खान एपिसोड देखने की कोशिश करते हैं और जब नहीं देख पाते, तो फ्लोर पर जाने से पहले एक-दो घंटे की फुटेज देख लेते हैं जिस पर उन्हें बात करनी होती है। इतना ही नहीं, वह उन लोगों से भी फीडबैक लेते हैं जिन्हें वह निजी तौर पर जानते हैं और जो शो देखते हैं।
ऋषि ने कहा, “तो घर में जो कुछ भी हो रहा है सलमान को पता होता है। उनका खुदका नजरिया होता है। शो के निर्माता होने के नाते हमारा भी एक नजरिया होता है। दर्शकों का भी फीडबैक आता है। तो वीकेंड का वार में हम सबको साथ में लेकर चलते हैं।”
सलमान की फीस पर ऋषि बोले, “सलमान और जियोहॉटस्टार के बीच कॉन्ट्रेक्ट हुआ है इसलिए मुझे इसकी जानकारी नहीं है कि वह शो होस्ट करने के लिए कितनी फीस लेते हैं, लेकिन जो भी अफवाह है, जितनी भी रकम कही जा रही है, वह हर पैसे के लायक हैं। मेरे लिए जब तक वह मेरे वीकेंड पर मौजूद हैं मैं खुश हूं।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




