
'अगर किसी ने उसे कुछ कहा तो मैं उसे...', 'द 50' जीतने के लिए प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका संग मिलकर बनाई ये स्ट्रैटेजी
बिग बॉस 9, MTV रोडीज़ 12, MTV स्प्लिट्सविला और नच बलिए 9 के विनर प्रिंस नरूला 'द 50' में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस शो में प्रिंस अपनी पत्नी युविका चौधरी के साथ एंट्री कर रहे हैं। इस शो से प्रिंस के वीडियोज भी सामने आने शुरू हो गए हैं।
टीवी के फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 9' से एक्टर प्रिंस नरूला को खास पहचान मिली थी। इस शो में प्रिंस और उनकी पत्नी युविका चौधरी की मुलाकात हुई थी। शो के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के दोस्त बने और उनमें प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने 12 अक्टूबर, 2018 में शादी कर अपने रिश्ते को नाम दिया। प्रिंस इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। प्रिंस नरूला 'द 50' में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस शो में प्रिंस अपनी पत्नी युविका चौधरी के साथ एंट्री कर रहे हैं। इस शो से प्रिंस के वीडियोज भी सामने आने शुरू हो गए हैं। प्रिंस ने कहा कि वह इसे अपने फैंस को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए वापस देने का एक तरीका मानते हैं, और वादा किया कि वह अपने बनाए शो में हिस्सा लेते रहेंगे और उन्हें होस्ट भी करेंगे। साथ ही प्रिंस ने अपनी पत्नी युविका को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिससे वो खबरों में आ गए हैं।
मेरी पत्नी मेरा वीक और स्ट्रांग पॉइंट हैं
प्रिंस नरूला ने हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान बात करते हुए, बिग बॉस 9, MTV रोडीज़ 12, MTV स्प्लिट्सविला और नच बलिए 9 के विनर प्रिंस नरूला ने कहा कि उनके पिछले रियलिटी शो के अनुभव उन्हें 'द 50' में फायदा पहुंचा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मेरी पत्नी भी मेरे साथ जा रही है, मेरा वीक पॉइंट भी वही है, मेरा स्ट्रांग पॉइंट भी वही है। कोई उसको कुछ बोल देगा तो वो मेरा ट्रिगर पॉइंट हो जाएगा...वीक पॉइंट में ये हो जाएगा कि उसको कोई कुछ बोल देगा तो उसको मैं छोडूंगा नहीं।'
मेरी पत्नी नरम स्वभाव की हैं
हालांकि, रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी प्रिंस नरूला ने दावा किया कि रियलिटी शो के अनुभव की वजह से उन्हें आसानी से गुस्सा नहीं आता। प्रिंस ने बताया कि उनकी पत्नी भी अकेले मुकाबला करेंगी और कभी-कभी उनके साथ टीम बनाएंगी। उन्हें लगता है कि युविका "नरम स्वभाव की हैं," इसलिए वह The 50 में ज्यादा रिश्ता बना सकती हैं। प्रिंस खुद को शांत स्वभाव का व्यक्ति बताते हैं, और उन्हें लगता है कि इस वजह से दूसरे लोग उनसे दूरी बनाए रख सकते हैं।
दूसरे कंटेस्टेंट को लेकर बोलीं
इसी दौरान प्रिंस से जब 'द 50' के दूसरे कंटेस्टेंट्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक्सेप्ट किया कि वह अपने पिछले शो के कई कंटेस्टेंट्स से परिचित हैं। उन्होंने कहा, 'सिवेट तोमर है मेरे रोडीज में, शिव ठाकरे है, हामिद बरकजी है, हम सारे साथ में ही होंगे, क्योंकि हम एक ही शो से आते हैं और एक दूसरे को बहुत सपोर्ट करते हैं हमेशा से।'
The 50: प्रिंस और युविका की स्ट्रैटेजी क्या है?
इंटरव्यू के दौरान जब प्रिंस नरूला से और उनकी पत्नी युविका संग 'द 50'के लिए स्ट्रैटेजी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "असली रहना" ही उनका मकसद है। उन्होंने कहा कि वह शो में अपने सभी इमोशन्स दिखाने और सच्चे रहने का प्लान बना रहे हैं, बाकी सब भगवान के हाथ में है। वह मानते हैं कि उन्हें नहीं पता कि वह जीतेंगे या नहीं, लेकिन वह अपना बेस्ट देने और अच्छा कंटेंट देने का वादा करते हैं।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




