
Bigg Boss 19: प्रणित मोरे ने बताया बचपन का यह किस्सा, लोग रंग और अंग्रेजी का उड़ाते थे मजाक
Bigg Boss 19: प्रणित मोरे ने अपने बचपन का वो ट्रॉमा बिग बॉस में अशनूर के साथ बातचीत में साझा किया जिसने उन्हें कई सालों तक परेशान किया।
टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में प्रणित मोरे दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। अपने स्टैंडअप कॉमेडी सेशन और मजेदार वन लाइनर्स के जरिए प्रणित लगातार सबकी पहली पसंद बने हुए हैं। शो की शुरुआत से ही दर्शकों ने घर के भीतर प्रणित का फनी साइड देखा है, लेकिन अब दर्शकों को प्रणित मोरे का इमोशनल एंगल भी घर के भीतर देखने को मिला। प्रणित ने बताया कि कैसे उनकी त्वचा के रंग को लेकर उनका मजाक बनाया जाता था और उन्हें नीचा महसूस करवाया जाता था।

प्रणित मोरे ने बताया अपने दिल का दर्द
बिग बॉस हाउस में प्रणित मोरे कंटेस्टेंट अशनूर कौर से बात कर रहे थे जब उन्होंने बताया, "जब मैं छोटा था तो मुझे बोला जाता था कि तुम डार्क हो, तो तुम कहीं कम हो। और सब चिढ़ाते थे तो तभी मुझे बहुत बुरा लगता था कि यार यह चीज तो मेरे हाथ में थी भी नहीं। और उस चीज के लिए मुझे क्यों बोल रहे हैं।" प्रणित मोरे ने बताया कि एक समय के बाद मुझे लगा अगर मैं चुप रह रहा हूं तो ये मुझे बोलेंगे... तो मैं पहले ही उनको ऐसी बातें बोल देता था। ताकि उन्हें भी चोट लगे।
प्रणित इसीलिए नहीं करते हैं यह काम
प्रणित ने बताया कि उन्होंने हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि वो कभी किसी के रंग या उसके बॉडी टाइप का मजाक नहीं बनाएं। प्रणित मोरे ने अशनूर कौर के साथ अपने दिल का दर्द साझा करते हुए बताया, "यही वजह थी कि इस शो पर भी तुमने शायद गौर किया हो कि मैंने कभी किसी को फैट शेम नहीं किया है और ना ही किसी को चुभने वाली बातें कही हैं। क्योंकि मैं जानता हूं कि ये बातें किसी को कितनी गहरी चोट पहुंचा सकती हैं।"
लोग इस बात का भी उड़ाते थे मजाक
रंग का मजाक बनाए जाने के साथ-साथ प्रणित ने बताया कि कैसे इस बात पर भी उन्हें रोस्ट किया जाता था कि उन्हें इंग्लिश नहीं आती है। प्रणित ने अपने स्कूल का एक किस्सा साझा करते हुए बताया, “जब मैं स्कूल और कॉलेज में था, तो मुझमें बोलने का कॉन्फिडेंस नहीं था, और मुझे इंग्लिश नहीं आती थी। उससे भी बड़ी बात यह थी कि लोग आपको महसूस करवा देते हैं कि आपको अंग्रेजी नहीं आती है, कि आपको कुछ नहीं आता है और फिर वो आपके लुक्स पर भी कमेंट करते हैं।”

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


