मैं ऐसे 100 बार मरूंगी, मौत की झूठी खबर फैलाने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आईं पूनम पांडे; बोलीं…
Poonam Pandey Video: मौत की झूठी खबर फैलाने के बाद पूनम पांडे पहली बार मीडिया के सामने आईं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनपर कोई केस नहीं हुआ है।

ट्रेडिशनल लुक और हाथों में पूजा की थाली लिए पूनम पांडे मंदिर के बाहर स्पॉट हुईं। मौत की झूठी खबर फैलाने के तकरीबन 20 दिन बाद एक्ट्रेस मीडिया के सामने आईं। पूनम ने मीडिया से बात की और यह स्पष्ट किया कि उनपर किसी भी प्रकार का कोई भी केस नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है। यहां देखिए पूनम पांडे का वीडियो।
जश्न मनाना चाहिए- पूनम
पूनम पांडे ने मीडिया से कहा, 'मुझे पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है। मैं बचपन से ही फेमस हूं। ये एक अच्छे कॉस के लिए था। आज देशभर में, दुनियाभर में लोगों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में पता है। बहुत सारे लोग देख रहे हैं, सुन रहे हैं, जान रहे हैं, वैक्सीन ले रहे हैं। ये कितनी खूबसूरत चीज है। हमें तो इसका जश्न मनाना चाहिए। कितने सारे लोगों की जान बीच है।'
नहीं हुआ है केस- पूनम
पूनम ने आगे कहा, 'देखिए सबसे पहली बात जो मैं आप लोगों को बोलना चाहूंगी, मैंने कोई गलती नहीं की है। मैं जो भी किया है सही किया है। मेरे ऐसा करने से बहुत सारी औरतों की जान बची है और अगर मेरे एक झूठ बोलने से किसी औरत की जान बचती है तो मैं ऐसे 100 बार मरूंगी। आपको बता दूं मुझपर कोई केस नहीं हुआ है। मुझपर किसी भी प्रकार का कोई भी केस नहीं हुआ है। बाकी जिन लोगों को जलना है वो जलें। मुझे कोई दिक्कत नहीं है।'
क्या था मामला?
दो फरवरी के दिन पूनम पांडे के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया था। इस पोस्ट में लिखा था कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से पूनम पांडे का निधन हो गया है। लोग पूनम पांडे की मौत की खबर सुनने के बाद सदमे में चले गए। कुछ लोगों को यकीन नहीं हुआ। वहीं कुछ सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। एक दिन बाद पूनम सामने आईं और उन्होंने बताया कि उन्होंने सर्वाइकल कैंसर की बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अपनी मौत का ड्रामा किया था।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


