
पति पत्नी और पंगा के सेट पर रो पड़ीं कैंसर सर्वाइवर हिना खान और सोनाली बेंद्रे, देखें ऐसा क्या हुआ
संक्षेप: पति पत्नी और पंगा के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि कैंसर का सामना कर चुकीं सोनाली बेंद्रे और हिना खान अपने आंसू नहीं रोक पाईं। उनको इमोशनल देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।
पति पत्नी और पंगा के प्रोमो का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है। इसमें सोनाली बेंद्रे और हिना खान दोनों इमोशनल होकर रो पड़ीं। दरअसल एक टास्क था जिसमें रुबीना को दर्शकों में से किसी को मनाकर उनके बाल कटवाने थे। एक महिला तैयार हो गई और उसने कहा कि वह अपने बाल कैंसर पेशेंट्स को डोनेट करना चाहती है। यह सुनकर कैंसर से जंग लड़ रही हिना खान और सर्वाइवर सोनाली बेंद्रे दोनों अपने आंसू नहीं रोक पाईं।
रुबीना के कहने पर काटे बाल
टास्क में रुबीना को डेयर मिलता है। उन्हें टास्क मिलता है, किसी को कन्विंस करके उनके बाल काटो। इस पर रुबीना एक महिला को मनाती हैं कि वह उन्हें अपने बाल काट लेने दें तो वह जलवे बिखेरेंगी। महिला रुबीना से कहती है कि वह थोड़े बाल कटवा लेंगी। फिर वह बोलती हैं, 'मैंने सोचा था कि अपने बाल किसी कैंसर पेशेंट को दूंगी।' वह महिला कंधे तक इशारा करके बोलती हैं कि यहां तक कट कर सकती हैं। यह सुनकर सोनाली बेंद्रे और हिना के आंसू नहीं रुकते।
सोनाली ने की महिला की तारीफ
सोनाली और हिना के साथ बाल कटाने वाली महिला भी रो पड़ती हैं। सोनाली हिना को गले लगाती हैं। हिना रोकर बोलती हैं, आपको अंदाजा नहीं इससे किसी को कितनी खुशी मिल सकती है। मैं हर दिन विग पहनती हूं। ये भी किसी के हैं, जैसे इन्होंने दिए हैं। सोनाली बोलती हैं, जो आप खूबसूरत लग रही हैं, इससे भी खूबसूरत आपका दिल है।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




