'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट पर लगी भयंकर आग, चपेट में आया 'हसल 5' का सेट, वायरल हुआ वीडियो

लाइव हिन्दुस्तान
share

रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' का जल्द ही प्रीमियर होने वाला था। लेकिन प्रीमियर से पहले ही सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया।

 Pati Patni Aur Panga 2
'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट पर लगी भयंकर आग

Fire Broke Out At Pati Patni Aur Panga 2: टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो में मनोरंजन जगत के कई मशहूर कपल्स अपनी केमिस्ट्री और तालमेल का परीक्षण करते नजर आएंगे। इस शो से जुड़े कई प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अब इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर भयानक आग लग गई। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट पर लगी आग

रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' का जल्द ही प्रीमियर होने वाला था। लेकिन प्रीमियर से पहले ही सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, 'पति पत्नी और पंगा 2' के प्राइम फोकस स्टूडियो गोरेगांव, मुंबई के सेट पर भयंकर आग लग गई है। सेट पर लगी ये आग इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि इसने एक और रियलिटी शो 'हसल 5' के सेट को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इससे जुड़े वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

आग पर काबू पा लिया गया

रिपोर्ट के मुताबिक, 'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट पर लगी आग ने बादशाह के फेमस शो 'हसल 5' के सेट को भी चपेट में ले लिया। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है। साथ ही आग के कारण किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है और हर कोई सुरक्षित है। फिलहाल, अभी तक सेट पर आग लगने का क्या कारण था और अभी तक इसकी वजह से कितना नुकसान हुआ है, इससे जुड़ी जानकारी सामने आनी बाकी है। वहीं, 'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट पर हुए हादसे को लेकर मेकर्स की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

'पति पत्नी और पंगा 2' के बारे में

'पति पत्नी और पंगा 2' शो के बारे में बात करें तो इस शो में इस बार अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी, दीपिका सिंह-रोहित राज गोयल, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी, दिशा परमार-राहुल वैद्य और शब्बीर आहलुवालिया-कांची कौल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। शो की शुरुआत 10 अक्टूबर से होने वाली है और दर्शक इसे कलर्स टीवी के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवी'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट पर लगी भयंकर आग, चपेट में आया 'हसल 5' का सेट, VIDEO