सहर होने को है का लेटेस्ट एपिसोड देख दर्शकों ने पकड़ लिया सिर, बोले- इतना ज्यादा AI...रहम करो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सहर होने को है में कश्मीर ट्रैक को लेकर सोशल मीडिया पर सीरियल को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। ये ट्रोलिंग सीरियल में इस्तेमाल होने वाले भारी वीएफएक्स और एआई को लेकर हुई। आइए जानते हैं क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स। 

Sheher Hone Ko Hai

कलर्स टीवी के शो सहर होने को है की सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हो रही है। शो की कहानी इस वक्त कश्मीर के कुछ हिस्सों मे दिखाई जा रही है। दर्शक ये कश्मीर ट्रैक देखने के लिए काफी उत्साहित थे, लेकिन कश्मीर ट्रैक सामने के बाद दर्शकों को निराशा हुई है। लोग कह रहे हैं भाई कुछ ज्यादा ही वीएफएक्स और एआई का इस्तेमाल कर लिया है।

एडिटिंग पर हो रहा है सवाल

जिस एपिसोड की ट्रोलिंग हो रही है उसमें देखने को मिलता है कि माहिद के पहाड़ से गिरने के बाद सहर उसकी तरफ उसे बचाने के लिए भागकर जाती है। इसके बाद दोनों पहाड़ों में समय बिताते हैं। इन सीन्स पर रिएक्ट करते हुए यूजर्स ने नाराजगी जताई है। एक यूजर ने लिखा- कश्मीर ट्रैक से मुझे बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन पता नहीं क्या हुआ एडिटर्स को, वो लोग अपना काम अच्छे से नहीं कर रहे हैं। ग्रीनस्क्रीन, एआई, एडिटिंग कुछ भी अच्छे से नहीं किया है।

लोग बोले- कश्मीर कम एआई ज्यादा

एक दूसरे यूजर ने लिखा- वाह मेकर्स...कश्मीर कम और एआई ज्यादा है। रहम करो भाई। भाविका के बाल खोल दिए भागते हुए। क्या बना दिया है शो को? एक दूसरे यूजर ने लिखा- इन लोगों ने बहुत निराश किया है। भाई जब आप कश्मीर में ही शूट कर रहे हो तो ग्रीन स्क्रीन का इस्तेमाल क्यों कर रहे हो? एडिटिंग इतनी खराब है कि इससे बेहतर एडिटिंग मैं कर सकता हूं।

लोग बोले- शक हो रहा है शो पर

एक ने लिखा- अब तगड़ा शक हो रहा है कि इन्होंने कश्मीर में बस एक ही असली सीन शूट किया हो जैसे...क्या मतलब एआई डाल रहे हो हर जगह या ग्रीन स्क्रीन। एक ने कहा- ये 2026 चल रहा है, हम एआई के युग में हैं और टीवी वाले ये फालतू एडिटिंग और सीजीआई दिखा रहे हैं।

शो में आया है सात साल का लीप

सहर होने को है कि बात करें तो शो में हाल ही में सात साल का लीप आया है। लीप के बाद भाविका शर्मा ने रिशिता कोठारी की जगह ली है। भाविका शो में सहर का किरदार निभा रही हैं। इस शो में पार्थ माहिद का किरदार निभा रहे हैं। सहर होने को है सोमवार से शुक्रवार को रात साढ़े 8 बजे प्रसारित होता है। इन एपिसोड्स को जियो हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है। शो की टीआरपी की बात करें तो शो अबतक टॉप 10 में अपनी जगह नहीं बना पाया है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।