शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पराग ने फील की थी पैरानॉर्मल घटना, बोले- फोटो के पास रो रहा था तभी...

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पराग ने फील की थी पैरानॉर्मल घटना, बोले- फोटो के पास रो रहा था तभी...

संक्षेप:

पराग त्यागी ने बताया कि शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके साथ एक अजीब घटना हो चुकी है। उन्हें कई बार अहसास होता है कि शेफाली उनके साथ है। एक बार वह रो रहे थे तब कुछ ऐसा हुआ कि वह सिर से पांव तक उनके रोंगटे खड़े हो गए।

Oct 16, 2025 01:34 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

शेफाली जरीवाला की अचानक मौत से उनके चाहनेवाले अब तक सदमे हैं। उनके पति पराग त्यागी ने यूट्यूब पर उनके नाम का एक चैनल बनाया है जिस पर वह अपने मन की बातें साझा करते रहते हैं। अब एक रीसेंट पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि शेफाली हमेशा उनके साथ रहती हैं। इस बात का अहसास उन्हें कई बार हो चुका है। पराग ने एक घटना बताई जब वह अकेले बैठकर रो रहे थे तभी शेफाली की मौजूदगी का एहसास हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब फोटो के सामने रोए पराग

पराग ने बताया कि शेफाली जरीवाला के निधन के करीब एक महीने बाद अजीब घटना हुई थी। पराग काफी डिप्रेस्ड थे और घर से निकलना बंद कर दिया था। यहां तक कि दोस्तों का फोन भी नहीं उठाते थे। पराग ने बताया कि उनके घर पर शाम को दीया जलाया जाता है। वह दीया जलाने बैठे। तभी रोना आ गया। पराग बोले, 'मेरे घर में हर जगह उनकी फोटो है। मैं देखकर फूट-फूटकर रोने लगा। मैं रोते-रोते बोला, बाबू आप मुझे छोड़कर क्यों चले गए।' तभी अचानक उन्हें कपूर की महक आई। महक उनके आसपास ही थी जबकि कपूर नहीं जल रहा था। पराग ने बताया कि शेफाली को कपूर की महक बहुत पसंद थी। वह जब शाम को दीया जलाते थे तो शेफाली डिफ्यूजर में कपूर डालती थीं तो ऐसी महक आती थी।

महसूस हुई एनर्जी

पराग बोले, 'इतनी तेज खुशबू आई कि मुझे लगा कि कपूर मेरे पास ही जल रहा है। मैं उठकर गया किसी कमरे में कहीं और महक नहीं थी। सिर्फ मेरे पास ही खुशबू थी। मैंने स्माइल के साथ पूछा- बाबू आप यहीं हो ना। इसके बाद पैर से लेकर सिर तक इतनी तेज एनर्जी फील हुई कि लगा मेरे सिर के बाल उड़ रहे हैं। ऐसी फीलिंग थी कि मैं बता नहीं सकता।'

साथ हैं शेफाली

पराग ने बताया कि उन्हें अहसास होता है कि शेफाली उनके साथ ही हैं। उनके निधन के बाद कई ऐसी डील्स हुईं जो वह खुद नहीं कर सकते थे। पराग ने यह भी बताया कि वह कई बार ऐसी बातें बोल जाते हैं जो उनके करीबी बोलते हैं कि ये तो एकदम शेफाली बोल रही है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।