शेफाली जरीवाला के इंजेक्शन लगवाने से क्या हुई मौत, पराग त्यागी बोले- उनको और गोरे होने की...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद से पराग त्यागी ने उनकी यादों को संभालकर रखा है और वह एक्ट्रेस के हर उस सपने को पूरा कर रहे हैं जिसे उन्होंने देखा था।

शेफाली जरीवाला के इंजेक्शन लगवाने से क्या हुई मौत, पराग त्यागी बोले- उनको और गोरे होने की...

शेफाली जरीवाला का साल 2025 में निधन हो गया था। शेफाली के निधन के बाद कई कमेंट्स आए। कुछ ने ये कहा कि इंजेक्शन लगाने की वजह से उनका निधन हुआ। अब इन दावों पर पराग ने अपनी बात रखी है और इन सबको गलत बताया है। पराग ने कहा कि शेफाली को क्या जरूरत थी इंजेक्शन लगाकर गोरे होने की।

हम लोग सब खाते थे

पराग ने दरअसल, फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हम लोग सब कुछ खाते हैं। शेफाली के निधन से एक दिन पहले हमने चाइनीज खाया था। हमें जरूरत ही क्या है भूखे रहने की। वह काफी फिट थीं। भूखे रहने से मुंह आपका मुरझा जाता है।’

क्या यंग रहने के लिए इंजेक्शन लगाते थे

यंग रहने के लिए इंजेक्शन लगाने को लेकर दावे पर पराग ने कहा, ‘उनको और गोरे की जरूरत ही क्या थी। प्लीज मुझे भी बताइए वो कौन सा इंजेक्शन होता है जो यंग रखता है। अगर आज ऐसा होता तो रतन टाटा जी भ जिंदा होते।’

पराग ने कहा कि शेफाली की मौत अभी लिखी थी। उनकी आत्मा आज भी कनेक्टेड है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाना मत करो दोस्तों।

पेट डॉग बना सहारा

पराग ने फिर अपने पेट डॉग सिंबा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि ऐसे इमोशनल मोमेंट में वह उनका सपोर्ट बना। पराग ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सिंबा उनका बड़ा सहारा बनेगा।

शेफाली को बचपन में थी मिर्गी की दिक्कत

शेफाली के बारे में बता दें कि 27 जून को उनका निधन हो गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शेफाली को कोई बड़ी बीमारी नहीं थी। हालांकि बचपन में उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ता था। 15 साल की उम्र में उन्हें पहला दौरा पड़ा था। शेफाली ने खुद बताया था कि उनका इसको लेकर काफी लंबा ट्रीटमेंट चला था। इसके बाद उन्होंने योगा के जरिए अपना लाइफस्टाइल ठीक किया।

जब पराग बोले थे शेफाली पर काला जादू हुआ

पराग ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में दावा किया था कि किसी ने तो शेफाली पर काला जादू किया था। वह बोले थे, बहुत सारे लोग नहीं मानते हैं, लेकिन मैं बहुत मानता हूं। मुझे लगता नहीं, लेकिन पता है हुआ है। जहां पर भगवान है वहां शैतान भी है और पता है लोग अपने दुख से दुखी नहीं हैं, दूसरों के सुख से दुखी हैं। मुझे लगता नहीं मुझे पता है किसी ने किया है। मैं ये नहीं बोल सकता किसने किया, लेकिन किसी ने तो किया है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।