Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीOrhan Awatramani aka Orry Summoned by Mumbai Police in Drugs Case
ड्रग्स केस में ओरी को मुंबई पुलिस ने किया समन, ₹252 करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ!

ड्रग्स केस में ओरी को मुंबई पुलिस ने किया समन, ₹252 करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ!

संक्षेप:

Orry Summoned by Mumbai Police: ओरी को ड्रग्स मामले में मुंबई पुलिस ने समन किया है। ओरी को 252 करोड़ रुपये के इस मामले में गुरुवार सुबह 10 बजे एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट में पेश होने के लिए कहा गया है।

Nov 19, 2025 10:11 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओर्हान अवत्रमणि उर्फ ओरी को ड्रग्स मामले में मुंबई के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने समन किया है। ओरी को 252 करोड़ रुपये के इस मामले में गुरुवार सुबह 10 बजे एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट में पेश होने के लिए कहा गया है। ओरी को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय सेलेब्रिटीज में गिना जाता है। उनके फिल्मी सितारों के साथ काफी करीबी और दोस्ताना संबंध हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पहले भी हो चुका है मामला दर्ज

यह दूसरी बार है जब ओरी ड्रग्स से जुड़े मामले में फंसे हैं। इससे पहले ओरी और 7 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इन सभी लोगों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वैष्णो देवी मंदिर के पास कटरा के एक होटल में शराब पीने का मामला दर्ज किया था। ओरी और उनके साथियों के खिलाफ दर्ज किया गया यह मामला कटरा में शराब और मांसाहारी खाने पर बैन लगाने वाले लोकल कानून का उल्लंघन थी।

बता दें कि ओरी बिना किसी प्रोफेशनल कल्चर को अपनाए पॉप-कल्चर में छा गए हैं। अक्सर उनके सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर वायरल होते हैं और उनके ऊपर ढेरों मीम बनते हैं। ओरी कभी साथ सेल्फी लेने के पैसे चार्ज करने तो कभी उनके मोबाइल फोन के कवर के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।