'फिल्म के लिए साथ सोना होगा...', नीति ने बताया क्यों बनाई फिल्मों से दूरी, डायरेक्टर ने कही थी यह बात

लाइव हिन्दुस्तान
share

एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल में अपनी फिल्म के डायरेक्टर पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया है। नीति ने कहा कि डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म के लिए साथ सोने के लिए कहा था। इस घटना के बाद वो इतना सन्न हो गई कि फिल्में नहीं करने का फैसला लिया। 

niti taylor revealed her telugu film director asked her to sleep with him
नीति टेलर से तेलुगू डायरेक्टर ने कही थी ये गलत बात

एक्ट्रेस नीति टेलर को आपने कई टीवी सीरियल, डांस रियलिटी शो में देखा होगा। एक्ट्रेस ने हिंदी टीवी शोज के अलावा अपने करियर में तीन तेलुगू फिल्में भी की हैं। एक्ट्रेस लगातार तेलुगू फिल्में कर रही थीं। लेकिन फिर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने फिल्मों से ही दूरी बना ली। एक्ट्रेस ने हाल में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ हुए कास्टिंग काउच के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनकी पिछली फिल्म के एक डायरेक्टर ने उन्हें कुछ ऐसा कहा जिसे वो कभी नहीं भूल सकतीं।

नीति टेलर के साथ डायरेक्टर ने की थी बदसलूकी

नीति ने हाल में बताया कि उनकी पिछली फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें साथ सोने के लिए कहा था। एक्ट्रेस कहती ने कहा, 'जिस डायरेक्टर ने मेरे साथ पहली फिल्म की थी, उन्होंने मुझे अपनी अगली फिल्म के लिए कॉल किया। उन्होंने मुझसे कहा कि इस बार फिल्म के लिए तुम्हें मेरे साथ सोना होगा। आपको कुछ समझ नहीं आता, पता नहीं होता कि इस स्थिति में कैसे रिएक्ट करें। मैंने बस उनका कॉल काट दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया। मैंने अपनी मां को फोन किया। बस सोचो ये बुड्ढा, बूढा आदमी।'

नीति ने इस घटना के बाद बनाई फिल्मों से दूरी

नीति ने आगे ये भी बताया कि उस डायरेक्टर ने दूसरी एक्ट्रेसेज के साथ ही यही करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, 'मैंने उन्हें दूसरी लड़कियों के साथ और ऐसी ही चीजों में देखा था। मुझे कभी पता नहीं चला कि वो मेरे साथ ऐसा करने की कोशिश कब से करने लगे। तभी मैंने तय किया कि अब मैं कभी कोई फिल्म नहीं करूंगी। मैं बस हैरान रह गई और मैंने उन्हें ब्लॉक कर दिया। मैंने किसी को यह नहीं बताया, क्योंकि उस समय सन्न रह गई थी।'हालांकि, नीति ने अपने उस डायरेक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया।

नीति टेलर की तेलुगू फिल्में

बता दें, नीति टेलर ने साल 2012 में आई तेलुगू फिल्म 'मेम वयसुकू वाचम' से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म को त्रिनाध राव नक्किना ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में निति के साथ एक्टर तनिष ने काम किया था। फिल्म बेक्कम वेणुगोपाल ने प्रोड्यूस की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद साल 2014 में आई फिल्म लव डॉट कॉम में भी नीति ने काम किया था। इस फिल्म का डायरेक्शन राजा वन्नेम रेड्डी ने किया था। इस फिल्म में आर्य संदीप लीड रोल में थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

नीति टेलर सालों से कर रही हैं टीवी पर काम

नीति ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में की थी। उन्हें टीवी शो प्यार का बंधन में देखा गया था। इसके बाद उनका काम साल 2014 में आए शो 'कैसी ये यारियां' में पसंद किया गया था। इसके अलावा उन्होंने बड़े अच्छे लगते हैं 2, झलक दिखलाजा जैसे शोज में काम किया। हाल में एक्ट्रेस को प्राइम वीडियो के शो अलायंस में देखा गया था। इस शो में नीति सेमी फाइनलिस्ट रही थीं। मिनी माथुर ने शो का खिताब जीता था।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीफिल्म के लिए साथ सोना होगा...नीति टेलर से तेलुगू डायरेक्टर ने कही थी ये गलत बात