Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीNidhi Shah REPLIES to netizen who claimed she had an AFFAIR with Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna during Anupamaa
‘अनुपमा’ की किंजल और गौरव खन्ना का चल रहा था अफेयर? निधि शाह ने दिया जवाब

‘अनुपमा’ की किंजल और गौरव खन्ना का चल रहा था अफेयर? निधि शाह ने दिया जवाब

संक्षेप:

निधि शाह को गौरव खन्ना के फैंस लगातार ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, निधि शाह ने उन रील्स को लाइक किया है जो गौरव खन्ना की जीत का मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं अब एक ने निधि और गौरव के ‘अनुपमा’ के समय रिलेशनशिप में होने का दावा तक कर डाला है।

Dec 10, 2025 05:35 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गौरव खन्ना के ‘बिग बॉस 19’ जीतने के बाद से ही निधि शाह सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, निधि शाह ने ‘अनुपमा’ में किंजल का किरदार निभाया था, वहीं गौरव खन्ना ने अनुज कपाड़िया का। जब हर कोई गौरव खन्ना के ‘बिग बॉस 19’ जीतने का जश्न मना रहा था तब कुछ फैंस ने नोटिस किया कि उनकी को-एक्ट्रेस निधि सोशल सोशल मीडिया पर उन रील्स को लाइक कर रही हैं जिसमें गौरव खन्ना की जीत का मजाक उड़ाया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:अनुपमा के बाद दोबारा राजन शाही के साथ काम करेंगे गौरव? एक्टर बोले- वादा किया…

किन रील्स को निधि शाह ने किया था लाइक?

निधि ने पहली रील 'घोस्टली टॉक्स' की लाइक की जिसमें गौरव खन्ना ट्रॉफी पकड़े नजर आ रहे थे और फोटो पर लिखा था, ‘ये अनुपमा की ऑडियंस थोड़ी गंवार तो है।’ दूसरी रील उन्होंने 'मिस बीहैविंग' की लाइक कि जिसमें एक महिला तंज कस रही थी और वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘गौरव खन्ना के बिग बॉस 19 जीतने के बाद मेरा रिएक्शन।’

अनुपमा और अनुज

निधि ने दिया जवाब

जैसे ही ये बात वायरल हुई गौरव खन्ना और ‘अनुपमा’ के फैंस निधि शाह से जवाब मांगने लगे। वहीं इस बीच एक यूजर ने दावा किया कि ‘अनुपमा’ के दौरान निधि शाह और गौरव खन्ना रिलेशनशिप में थे। निधि ने उन रील्स को क्यों लाइक किया इसका जवाब तो उन्होंने नहीं दिया, लेकिन उन्होंने उस कमेंट का जवाब जरूर दिया जिसमें उनके और गौरव के रिश्ते पर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने लिखा, ‘तुम बेहतर जानते हो’ और हंसने वाला इमोजी बनाया।

गौरव खन्ना की ‘अनुपमा’ की जर्नी

गौरव खन्ना साल 2021 से साल 2024 तक ‘अनुपमा’ का हिस्सा रहे। वहीं निधि शाह जुलाई 2020 में ‘अनुपमा’ में कास्ट हुई थीं और उन्होंने नवंबर 2023 में शो छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें:गौरव खन्ना के पिता बोले, अगर मैं होता तो फरहाना भट्ट के गाल पर थप्पड़ जड़ देता
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।