
Guest List: ऋतिक से लेकर माधुरी और जैकलीन तक, जानिए नेत्रा की शादी में परफॉर्म करेंगे कितने स्टार्स
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी के बाद अब नेत्रा मंटेना और वामसी गडराजू शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। इस आलीशान शादी में कई बॉलीवुड सितारे शिरकत करेंगे। चलिए जान लेते हैं पूरी गेस्ट लिस्ट।
उदयपुर में की एक हाई प्रोफाइल वेडिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। बिजनेस टायकून रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और टेक आंत्रप्रेन्योर वामसी गडिराजू शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मुकेश अंबानी के बेटे की शादी के बाद यह 4 दिन तक चलने वाला भव्य वेडिंग सेलिब्रेशन दुनिया को देखने को मिलेगा। शादी की रस्मों के लिए 21 से 24 नवंबर तक जगमंदिर पैलेस, लेक पिचोला और अन्य शानदार जगहों को चुना गया है। रॉयल राजस्थानी थीम, फूलों की आकर्षक सजावट और ऐतिहासिक महलों की छटा देखने वाली होगी। इस शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों का तांता लगा रहेगा। चलिए जानते हैं कौन से सेलेब्रिटीज इस शादी की शान बढ़ाने वाले हैं।

ऋतिक से लेकर माधुरी तक सब आएंगे
गेस्ट लिस्ट में इंटरनेशनल पॉप आइकन जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर का भी नाम शामिल है, जो ना सिर्फ बतौर मेहमान इस शादी का हिस्सा बनेंगे, बल्कि इस भव्य शादी में परफॉर्म भी करेंगे। बॉलीवुड की चमक-धमक भी कम नहीं है। इस शादी में ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, जाह्नवी कपूर, करण जौहर, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज़, माधुरी दीक्षित और नोरा फेस्टी जैसी कई बड़ी शख्सियतें शामिल होंगी, जिनमें से ज्यादातर तो इस ग्रैंड वेडिंग में परफॉर्म भी करेंगे।
रणवीर सिंह बढ़ाएंगे माहौल की एनर्जी
पॉलिटिकल हलचल की बात करें तो डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर भी समारोह में शामिल हैं, जो इसकी ग्लोबल अपील को और बढ़ा रहे हैं। रणवीर सिंह ने धमाकेदार परफॉर्मेंस ने अनंत अंबानी की शादी में चार चांद लगा दिए थे और अब इस शादी में भी उनकी एनर्जी सबके होश उड़ाने वाली है। रणवीर सिंह ने इस शादी के एक इवेंट में डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर को स्टेज पर बुलाकर ‘What Jhumka?’ के गाने पर डांस कराया। सिर्फ एक्टिंग और राजनीति की दुनिया से ही नहीं, बल्कि संगीत के कई सितारे भी इस शादी की रौनक बढ़ाने वाले हैं। लिस्ट में कई इंटरनेशनल म्यूजिक स्टार्स का नाम शामिल है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




