Lock Upp 2: लॉकअप 2 के 15 कन्फर्म कंटेस्टेंट, पहले से दुश्मन हैं ये 5, जानें पूरा विवाद
Lock Upp 2 Contestants: ‘लॉक अप 2’ शुरू हो गया है। ये शो शनिवार से बुधवार रात 8:00 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। आइए आपको इसके कंटेस्टेंट्स से मिलवाते हैं।

'लॉक अप' का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस शो में 15 सेलेब्स हिस्सा ले रहे हैं। कुछ एक दूसरे से पहली बार मिल रहे हैं तो कुछ अपनी पुरानी दुश्मनी को घर के अंदर लेकर आए हैं। श्रेया कालरा की योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी के साथ कड़वाहट, सूफी मोतीवाला का इन्फ्लुएंसर वरुण यादव के साथ लंबे समय से चला आ रहा विवाद इस नए सीजन में तड़का लगा सकता है।
श्रेया कालरा vs योगेश रावत vs आकांक्षा चौधरी
योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी की दुश्मनी की शुरुआत 'स्प्लिट्सविला X6' में हुई। शो के दौरान दोनों के बीच एक मजबूत कनेक्शन बना और वे जल्द ही इस डेटिंग रिएलिटी शो के सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक बन गए। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट तब आया जब योगेश की एक्स-गर्लफ्रेंड रूरू ठाकुर ने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में विला में एंट्री ली।
फिर क्या हुआ?
योगेश के सामने रूरू और आकांक्षा में से किसी एक को अपना पार्टनर चुनने की चुनौती थी। उन्होंने रूरू को चुना, जिससे आकांक्षा का दिल टूट गया। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर योगेश को काफी ट्रोल किया गया और फैंस आकांक्षा के सपोर्ट में आ गए। फिनाले के दौरान ड्रामा तब और बढ़ गया जब योगेश ने दावा किया कि उन्होंने शो के बाद आकांक्षा से मुलाकात की थी और कबूल किया था कि रूरू की वाइल्डकार्ड एंट्री और उन्हें चुनना पहले से तय था।
योगेश ने रूरू को दिया धोखा
इसके तुरंत बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया। कंटेस्टेंट सुजैन ने दावा किया कि योगेश और आकांक्षा गुपचुप तरीके से मिल रहे थे और लिव-इन में रह रहे थे और रूरू को धोखा दे रहे थे। दूसरी कंटेस्टेंट अस्मिता ने योगेश की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह आकांक्षा के कंधे पर सिर रखे नजर आ रहे थे। फिर रूरू ने दावा किया कि योगेश ने उन्हें आकांक्षा से मिलने के बारे में कभी नहीं बताया था।
इस विवाद में हुई श्रेया की एंट्री
इस विवाद ने सोशल मीडिया को दो गुटों में बांट दिया और इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने खुलकर योगेश और आकांक्षा की आलोचना की। श्रेया ने अपने पॉडकास्ट पर योगेश को चीटर कहा और उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने शो में रूरू की एंट्री की प्लानिंग करके आकांक्षा को मैनिपुलेट किया। योगेश ने कभी भी इन बयानों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। फिनाले के बाद, श्रेया ने रूरू की पीठ पीछे योगेश से मिलने के लिए आकांक्षा पर भी निशाना साधा और कहा कि वह गर्ल्स गर्ल नहीं हैं। इतना ही नहीं, श्रेया ने आकांक्षा पर उनके खिलाफ पेड नेगेटिव पीआर कैंपेन चलाने का भी आरोप लगाया था।
श्रेया ने उड़ाया योगेश का मजाक
इनकी ये दुश्मनी 'लॉक अप' के प्रीमियर पर भी देखने को मिली। जब ऊर्फी जावेद ने योगेश और आकांक्षा की इस उलझी हुई हिस्ट्री को समझाने के लिए कहा, तो श्रेया ने क्लॉक इट (रूरू 'स्प्लिट्सविला' के दौरान यही कहती थीं) कहकर योगेश का मजाक उड़ाया। ये बहस जल्द ही एक गरमा-गरम लड़ाई में बदल गई, जहां श्रेया ने एक बार फिर योगेश को चीटर कहा और दावा किया कि उनके बारे में और भी कई सच सामने आएंगे।
सूफी मोतीवाला vs वरुण यादव उर्फ 'लाली'
'लॉक अप' के प्रीमियर के दौरान, सूफी ने वरुण पर उन्हें बुली करने का आरोप लगाया और खुलासा किया कि एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में दोनों के बीच काफी कुछ हुआ था। सूफी ने आरोप लगाया कि वरुण का बर्ताव होमोफोबिक था। उन्होंने कहा, 'पहली बार जब मैं उनसे मिला, उन्होंने मुझे घेर लिया था और एक गाना बजाकर मुझसे कहा था, 'चल नाच, चल नाच'। मैं आपका दोस्त नहीं हूं। मैं आपको जानता तक नहीं, फिर आप मेरे साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे थे?' उन्होंने आगे दावा किया कि स्थिति इतनी असहज हो गई थी कि उन्हें और वहां मौजूद अन्य लोगों को वरुण को घर से जाने के लिए कहना पड़ा। सूफी ने कहा, 'हम असहज और असुरक्षित महसूस कर रहे थे। मुझे इस वक्त भी असुरक्षित महसूस हो रहा है।' वरुण ने इन सभी आरोपों से इनकार किया और सूफी को भरोसा दिलाया कि वह 'लॉक अप' के घर के अंदर उन्हें कम्फर्टेबल महसूस कराने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि, सूफी ने साफ कर दिया कि वह चाहते हैं कि वरुण उनसे दूर ही रहें।
लॉकअप 2 के दूसरे कंटेस्टेंट्स
'लॉकअप' सीजन 2 अब नेटफ्लिक्स पर आ चुका है। इस बार शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख कैदियों की क्लास लेते नजर आएंगे।
राम कपूर
शिवांगी जोशी
धीरज धूपर
हर्षद चोपड़ा
आकांक्षा चमोला
सुनीता आहूजा
अश्नीर ग्रोवर
माधुरी जैन ग्रोवर
पामेला सेरेना
सूफी मोतीवाला
आकांक्षा चौधरी
योगेश रावत
वरुण यादव
रियाज अली


