Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीNeil Bhatt Aishwarya Sharma Officially File For Divorce 4 Years After Wedding Reports
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी 4 साल बाद टूटी? तलाक की अर्जी दायर की

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी 4 साल बाद टूटी? तलाक की अर्जी दायर की

संक्षेप:

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस को बड़ा दुख होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि 4 साल की शादी को दोनों ने तोड़ने का फैसला किया है।

Thu, 6 Nov 2025 02:58 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के बीच काफी समय से दिक्कतों की खबरें आ रही है। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ पोस्ट नहीं कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इस पर ना तो हां कहा है और ना ही ना। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है मामला

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक नील और ऐश्वर्या काफी समय से अलग रह रहे हैं। दोनों ने अब ऑफिशियली तलाक के लिए अर्जी डाल दी है और जल्द फॉर्मैलिटीज शुरू हो जाएंगी। हालांकि दोनों के बीच दिक्कतें किस चीज को लेकर है इसको लेकर अपडेट नहीं आया है। लेकिन ये कन्फर्म है कि दोनों अलग हो रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक नील और ऐश्वर्या से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई कमेंट नहीं किया।

दोनों की लव स्टोरी

नील और ऐश्वर्या के बारे में बता दें कि दोनों पहली बार शो गुम है किसी के प्यार में के सेट पर मिले और यहीं दोनों को प्यार हो गया। दोनों ने फिर 2021 में शादी की थी और दोनों ने साथ में स्मार्ट जोड़ी और बिग बॉस 17 में काम किया था।

वहीं करवा चौथ के मौके पर भी जब ऐश्वर्या ने अकेले में फोटो शेयर की थी तब दोनों के अलग की खबर को और हवा मिल गई थी।

ऐश्वर्या ने कहा था नेगेटिविटी मत फैलाओ

कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या ने एक स्टेटमेंट जारी कर नेगेटिविटी को ना फैलाने की बात की थी। उन्होंने लिखा था, ‘मैं काफी समय से चुप हूं इसलिए नहीं कि मैं कमजोर हूं बल्कि मैं अपनी शांति को प्रोटेक्ट कर रही हूं। लेकिन कुछ लोग अब भी नेगेटिव बोल रहे हैं। मैं अपने नाम को गलत चीजों के लिए आगे नहीं आने दूंगी। मेरी लाइफ आपके लिए कंटेंट नहीं है।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।