नीना गुप्ता को इसलिए पहनाई गई थी पैडेड ब्रा! एक्ट्रेस ने सुनाया 'चोली के पीछे' का शॉकिंग किस्सा

Feb 18, 2026 12:53 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Neena Gupta: नीना गुप्ता ने फिल्म खलनायक की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा सुनाया। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे फिल्म के गाने 'चोली के पीछे' की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर सुभाष घई ने एक ऐसी अपमानजनक बात कही थी जिसे वो आज तक नहीं भूल पाती हैं।

नीना गुप्ता को इसलिए पहनाई गई थी पैडेड ब्रा! एक्ट्रेस ने सुनाया 'चोली के पीछे' का शॉकिंग किस्सा

बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी गजब की अदाकारी के अलावा बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। एक हालिया बातचीत में उन्होंने करियर के शुरुआती दौर का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उन्हें उन दिनों अपनी उम्र से मेल नहीं खाने के बावजूद रोल करने पड़ जाते थे। नीना गुप्ता ने बताया कि उन्हें आर्थिक तंगी के चलते सेट पर गालियां बर्दाश्त करनी पड़ती थीं और उन्होंने उस बात का भी जिक्र किया जब फिरोज खान से 20 साल छोटी होने के बावजूद उन्हें एक्टर की बड़ी बहन का रोल करना पड़ा था। इसके अलावा भी सेट पर ऐसी बहुत सी चीजें होती थीं जो बर्दाश्त करना नीना की मजबूरी हो जाता था।

औरत और मर्द के बीच इंडस्ट्री में फर्क

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में नीना गुप्ता ने बताया कि 1992 में आई फिल्म 'यलगार' में उन्होंने बड़ी बहन का रोल मजबूरन किया। नीना गुप्ता ने कहा, 'मैंने बड़ी बहन का रोल किया था। मैंने ये सभी रोल पैसों के लिए किए थे। मेरे पास पैसे नहीं थे। वरना मैं ये रोल कभी नहीं करती।' नीना गुप्ता ने फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबे समय से चली आ रही उस हकीकत का भी जिक्र किया जिसकी वजह से ज्यादा उम्र वाले एक्टर्स को आज भी कम उम्र वाली एक्ट्रेसेज के साथ कास्ट किया जाता है। नीना गुप्ता ने कहा कि इंडस्ट्री में ऐसा शायद ही कभी देखने को मिलता है कि किसी ज्यादा उम्र वाली एक्ट्रेस के अपोजिट किसी यंग एक्टर को कास्ट किया जाए।

पैडेड ब्रा पहनने के लिए कहा गया था

नीना गुप्ता ने इसी पॉडकास्ट के दौरान उस घटना का भी जिक्र किया जब सुभाष घई की फिल्म 'खलनायक' के गाने 'चोली के पीछे' की शूटिंग के दौरान उन्हें एक सीन के लिए पैडेड ब्रा पहनने के लिए कहा गया। नीना गुप्ता ने बताया कि डायरेक्टर ने उनके बगल में खड़े कॉस्ट्यूम डिजाइनर से कहा कि 'इसे थोड़ा और भरा-भरा दिखाओ'। नीना गुप्ता ने कहा कि डायरेक्टर के इस घटिया कमेंट पर उन्हें बहुत गुस्सा आया था। नीना गुप्ता ने कहा, 'तब मुझे बहुत गुस्सा आया था और मुझे लगा था ऐसी बात कहना बहुत गलत था.' नीना ने कहा कि अब उन्हें लगता है कि डायरेक्टर भी बस अपना काम कर रहा था।

जनता ने बदला नीना का यह फैसला

नीना गुप्ता ने कहा कि गाने में उस रोल के लिए डायरेक्टर के मन में एक अलग इमेज थी, और उसने उसे साफ-साफ अपनी सोच जाहिर की। एक्ट्रेस ने कहा कि वह तब नई थीं। नीना ने कहा- आज मैं इसे अलग तरह से समझती हूं। नीना गुप्ता ने कहा कि टीवी शो 'सांस' का निर्देशन करते हुए उन्होंने ऐसी एंडिंग लिखी थी कि जिसमें उनकी किरदार प्रिया कपूर अपने पति से अलग होने के बाद, उसे दोबारा स्वीकार करने की बजाए आत्मनिर्भर होकर रहना चुनती है। लेकिन जब स्टार प्लस ने एक सर्वे किया तो ऑडियंस ने बताया कि किरदार अगर अपने पति को माफ करके दोबारा उसके साथ रहती तो कहानी ज्यादा अच्छी लगती।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;