
Naagin 7: उत्तरा मां करेगी अनंता की रक्षा, चंद्रमा की रात अपने असली रूप में आएगी नागिन
टीवी सीरियल नागिन में अनंता अपने असली रूप में आने वाली है। मनप्रीत को जब अनंता की शक्तियों का पता चलेगा तो वो हैरान हो जाएगा। ऐसे में वो अनंता को मारने की प्लानिंग करेगा। लेकिन हर बार वो बच निकलेगी और अंत में बनेगी नागिन।
टीवी सीरियल नागिन 7 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने शुरुआती एपिसोड से ऑडियंस को ये बता दिया है कि इस बार नागिन तगड़ा धमाका करने वाली है। प्रियंका चाहर चौधरी अनंतकुल की नागिन अनंता बनीं हैं। उनका किरदार हैरान करने वाला है। शुरुआती एपिसोड में अनंता, पूर्वी का नाम लेकर जी रही है। उसे अंदाजा ही नहीं है कि वो एक नागिन है। लेकिन आने वाले एपिसोड में अनंता को अपनी असलियत का पता चलने वाला है। ये तब होगा जब अनंता पर हमला होगा।
उत्तरा मां करेगी अनंता की रक्षा
दरअसल, मनप्रीत अपने गुरु की शक्ति से ये पता लगाने को कोशिश करते हैं कि आखिर उनके घर में आई वो नागिन कौन है। जैसे ही घर में चल रही पार्टी के दौरान बीन बजाई जाती है तो अनंता अपने आप नाचने लगती है। मनप्रीत समझ जाता है कि अनंता ही नागिन है और दोनों बहनों से उसे खतरा है। पार्टी में भी मनप्रीत अनंता को मारने की कोशिश करेगा। लेकिन उत्तरा मां वहां पहुंचकर अपने अनंतकुल की नागिन की रक्षा करेंगी। बाद में मनप्रीत भेड़िये को उन्हें मारने को भेजता है।

पूर्वी की मौत
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि इस भेड़िये के हमले में अनंता के परिवार को नुकसान पहुंचेगा और आने वाले एपिसोड में उसकी सबसे प्यारी बहन पूर्वी की मौत हो जाएगी। इसके बाद ही अनंता नागिन का रूप लेगी। इसके बाद अनंता सूरी परिवार से अपनी बहन की मौत का बदला लेगी।
नागिन 7 का बजट
एकता कपूर ने नागिन 7 पर मोटा पैसा खर्च किया है। शानदार VFX इफ़ेक्ट के लिए शानदार टीम काम कर रही है। रिपोर्ट में बताया य=गया है कि ये शो 150 करोड़ के मोटे बजट के साथ शुरू हुआ है। एकता को उम्मीद है कि इस रकम से डबल वो शो से कमा लेंगी। वहीं आने वाले एपिसोड में नए एक्टर्स की एंट्री होने वाली है। कनिका मान दुश्मन बनकर अएंगी। आकाशदीप सहगल और विवियन डीसेना के भी शामिल होने की खबर है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




