
Naagin 7: अनंता को होगा शक्तियों का एहसास, बहन की मौत का बदला लेने के लिए लेगी नागिन अवतार
टीवी सीरियल नागिन 7 की धमाकेदार शुरुआत के साथ ही ये शो ऑडियंस का फेवरिट बन गया है। आने वाले एपिसोड में अनंता का पूरा परिवार मारा जाता है। परिवार का बदला लेने के लिए अनंता अपने असली नागिन अवतार में आएगी।
एकता कपूर अपना पॉपुलर शो नागिन का 7वां सीजन लेकर वापस आ गई हैं। हाल में शुरू हुए इस शो का आज चौथा एपिसोड आने वाला है। इस नए सीजन की शुरुआत में अनंता जो अनंतकुल की नागिन है से हुई है. लेकिन दुनिया से छुपाने के लिए उसका नाम बदल कर पूर्वी कर दिया गया है। वहीं पूर्वी को अनंता बताया गया है। एपिसोड में असली नागिन अनंता (प्रियंका चाहर चौधरी) को अपनी शक्तियों का एहसास होने लगेगा। साथ ही उसे महसूस होगा कि वो अपने बॉस आर्यमान को पसंद करने लगी है। इसी दौरान उसे ये भी पता चलेगा कि रवीश उसकी बहन पूर्वी को धोखा दे रहा है। लेकिन बहुत देर हो चुकी है क्योंकि पूर्वी शादी से पहले ही रवीश के बच्चे की मां बनने वाली है।
अनंता को हुआ आर्यमान से प्यार
नागिन 7 आते ही ऑडियंस का फेवरिट बनता जा रहा है। आज के नए एपिसोड में कई ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं। असली अनंता को आर्यमान के साथ डांस करने का मौका मिलेगा और उसे महसूस होगा कि वो उसे पसंद करने लगी है। इसके बाद वो बिल्डिंग से गिर रहे एक बच्चे की जान बचाएगी। बिल्डिंग से गिरने पर अनंता को चोट नहीं आएगी। उसे तब भी यकीन नहीं होगा कि वो एक आम इंसान नहीं है। लेकिन नए वाले एपिसोड में अनंता अपने असली अवतार में आने वाली है।
भेड़िए का अटैक
दरअसल, अनंता अपनी बहन पूर्वी के होने वाले बच्चे के लिए बलजीत और आर्यमान के सामने रवीश का सच बताएंगी। पूर्वी बताएगी की कैसे रवीश ने उसे मैसेज भेजे थे। लेकिन बलजीत दोनों बहनों के कैरेक्टर को ही गलत बता देता है। बलजीत को एहसास होगा कि इन दोनों बहनों से उसे खतरा है, इसलिए वो अपने भेड़िए को दोनों बहनों को जान से मारने का आदेश देगा।
अनंता लेगी नागिन अवतार
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि भेड़िया अनंता और पूर्वी को मारने के लिए उनके पीछे पड़ जाता है। पूर्वी भेड़िए की चपेट में आने की वजह से मारी जाएगी। लेकिन अनंता बुरी तरह से घायल हो चुकी होगी। वो एक गुफा जैसी जगह जा गिरेगी। इस दौरान अनंता को सेकड़ों नाग, नागिन डसते हैं। अनंता को उसकी पुरानी शक्तियों का एहसास करवाया जाता है। इस प्रक्रिया जे बाद अनंता अपने असली रूप में आएगी। भेड़िए के साथ हुई लड़ाई में अनंता अपनी बहन पूर्वी और उसके बच्चे को खो देती है। अब अनंता अपना बदला लेने वापस बलजीत और रवीश के सामने जाएगी।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




