Naagin 7: अहाना बन लौटी नागिन अनंता, सूरी परिवार से लेगी परिवार की मौत का बदला

Jan 19, 2026 03:03 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी सीरियल नागिन 7 का आने वाला एपिसोड शानदार होने वाला है। सूरी परिवार से बदला लेने क एलिए अनंता ने नागिन अवतार ले लिया है। इस बीच एरुल ने नागमणि की तलाश शुरू कर दी है। परमीत चलेगा अपनी नई चाल।

Naagin 7: अहाना बन लौटी नागिन अनंता, सूरी परिवार से लेगी परिवार की मौत का बदला

टीवी सीरियल नागिन 7 के सात एपिसोड ऑडियंस के सामने आ चुके हैं। इन एपिसोड्स में पूर्वी और अनंता की कहानी, इनके परिवार का मर्डर और अनंता की वापसी दिखाई गई है। अनंता अपने परिवार की मौत का बदला लेने अब वापस नए अवतार में सूरी परिवार में आ चुकी है। इन सातों एपिसोड में पहली बार प्रियंका चाहर चौधरी की नागिन के पूरे लुक में दिखाया गया था। अब अनंता, अहाना बनकार सूरी परिवार में वापस आई और वो अपने परिवार का बदला लेगी।

अपना इंतजाम लेगी अनंता

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विक्रम अहाना यानी अनंता को परिवार से मिलवाएगा। इस दौरान आर्यमन को अनंता के अतीत को पहचानने की कोशिश करेगा। लेकिन अनंता जो पहले आर्यमन को पसंद करने लगी थी अब वो उसे विलेन समझकर दूरी बना लेगी। कहानी में मजेदार ट्विस्ट तब आएगा जब परमीत को नागमणि का कनेक्शन अनंता से जुड़ा मिलेगा। दूसरी तरफ नागिन 7 के सबसे बड़े विलेन एरुल की शो में एंट्री हो चुकी है और उसने सभी को नागमणि की तलाश करने को कहा है।

परमीत चलेगा अपनी चाल

दूसरी तरफ परमीत एक बार फिर अनंता पर अपनी चाल चलेगा। लेकिन इस बार अनंता पहले से ज्यादा शक्तियां लेकर आई है। वो परमीत और एरुल समेत तमाम दुश्मनों से इंतकाम लेने लौट आई है। पिछले एपिसोड में अनन्या को ड्रैगन से लड़ते हुए भी देखा गया था। इस सीरियल में नागिन के बदले के साथ एक रोमांटिक प्रेम कहानी भी शुरू होने वाली है। अनंता को एहसास होगा कि आर्यमन सूरी परिवार की तरह बुरा आदमी नहीं है। वहीं आर्यमन भी अनंता से प्यार करने लगेगा। इस बीच कई नए एक्टर्स भी शो में नजर आने वाले हैं। अनंता के बदले की कहानी को देखने के लिए फैंस इंतजार में बैठे हैं।

अनंता का परिवार

शो की शुरुआत में अनंता और उसका पूरा परिवार दिखाया गया था। पूर्वी उसी बहन थी। लेकिन अपनी मौत के डर से सूरी परिवार ने सभी कको मार दिया। अनंता नया अवतार लेकर वापस आई है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;