मुनव्वर फारुकी ने भारत की जीत के बाद पाकिस्तान की उड़ाई जबरदस्त खिल्ली, देखें वीडियो में क्या बोले
टी-20 मैच में पाकिस्तान की करारी हार के बाद मुनव्वर फारुकी का मजेदार वीडियो वायरल है। उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी पर भारत की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए पाकिस्तान को बुरी तरह लथेड़ा है।

मुनव्वर फारुकी पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते। इंडिया वर्सस पाकिस्तान टी20 मैच में पाकिस्तान की करारी शिकस्त के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मुनव्वर पाकिस्तान के खिलाड़ियों की मौज ले रहे हैं। मैच के बाद सोशल मीडिया पर कई रिएक्शंस और मीम्स वायरल हैं, इनमें मुनव्वर के वीडियो को भी बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है।
मुनव्वर ने खींची पाकिस्तान की टांग
मुनव्वर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ पोस्ट डाले हैं। एक फोटो में वह इंडिया का हौसला बढ़ाते दिख रहे हैं। इसके बाद क्लिप में बोलते हैं, यार देखो कोक स्टूडियो तो ठीक है, क्रिकेट-विकेट नहीं हो रहा तो रहने दो। ऐसा नहीं है कि इंडियन प्लेयर्स के पास काम नहीं है। ये लोग तो फुल बिजी हैं। पूरा ब्रैंड वर्क, ये-वो, ऐड-वैड सब चल रहा है। तुम लोग तो फ्री भी हो ना इतने। इतना तो रहेगा नहीं। तो प्रैक्टिस-वैक्टिस करते ही नहीं क्या तुम लोग? पूरा मजा खराब कर देते हो वन साइडेड मैच करके। ठीक है तो आखिरी में भी हारना ही है। अच्छा है टाइम बचता है हम लोगों का।
मुनव्वर बोले, अब फोन मत खोलना
इसके बाद बोलते हैं, पाकिस्तानी टीम कह रही थी कि हम इंडिया में क्रिकेट नहीं खेलेंगे। यार खेले तो तुम श्रीलंका में भी नहीं आज। तुम लोगों को मीमर का खौफ नहीं है क्या। ठीक है, अब कोई फोन खोलना नहीं, इंस्टाग्राम-ट्विटर खोलना ही नहीं...इंटरनेट आता है तुम लोगों के यहां पर? जो भी है, इंटरनेट जो भी है, कोई खोलना मत भाई, मीमर लोग निकल पड़े हैं, कोई आज छोड़ेगा नहीं। बता दें कि रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से बुरी तरह हरा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। भारत के लोग पाकिस्तान के मजे ले रहे हैं वहीं बॉर्डर पार से लोग डिफेंसिव मोड में हैं।
लोगों ने भी लिए मजे
वीडियो वायरल है, और इस पर लोग भी मजे ले रहे हैं। एक ने लिखा है, गजब बेइज्जती है। एक ने कमेंट किया है, मुनव्वर आप पर गर्व है, मुस्लिम होकर भी इंडिया टीम को सपोर्ट करते हो। इस पर किसी ने जवाब दिया है, शायद आप भूल गईं वो इंडियन भी है। एक ने लिखा है, सारे पाकिस्तानियों को मेरा सवाल, कैसा रहा संडे? एक ने कमेंट किया है, इस वीडियो के आने से पहले मैं मुनव्वर का फैन नहीं था। एक ने लिखा है, भाई उन्हें पता है कि इंडियन प्लेयर बहुत बिजी रहते हैं इसलिए जल्दी हार गए वो लोग।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


