जब मुनव्वर को लगा पुलिस कर देगी उनका एनकाउंटर, कॉमेडियन ने याद किया जेल का वक्त

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुनव्वर फारूकी का स्पेशल धंधो यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस स्पेशल में मुनव्वर फारूकी अपने जेल में बिताए दिनों पर बात करते नजर आए। उन्होंने बताया एक पल तो ऐसा आया था जब उन्हें लगा था कि पुलिस उनका एनकाउंटर कर देगी। 

Munawar Faruqui

मुनव्वर फारूकी ने अपना स्पेशल धंधो यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। इस स्पेशल में मुनव्वर फारूकी ने उस बारे में बाद की जब इंदौर में एक शो के दौरान उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और मुनव्वर को कुछ दिन जेल में ही बिताने पड़े थे। मुनव्वर ने उस वक्त को याद करते हुए बताया कि एक पल तो उन्हें ऐसा भी लगा कि पुलिस उनका एनकाउंटर कर देगी।

जब पुलिस लॉकअप में पहुंचे मुनव्वर

मुनव्वर ने बताया कि शो से गिरफ्तार करके उन्हें लॉकअप में ले जाया गया था। रात में पुलिस ने उन्हें और उनके साथ गिरफ्तार बाकी चार लोगों को लॉकअप में सोने के लिए कहा। मुनव्वर ने कहा कि आपने तो बोला था कि हम लोग अभी छूट जाएंगे। मुनव्वर को जवाब मिला कि सुबह छूटेंगे वो लोग।

पूरी रात लॉकअप में सो नहीं पाए मुनव्वर फारूकी

इसके बाद मुनव्वर पूरी रात लॉकअप में ही थे। मुनव्वर ने कहा कि वो इतना ज्यादा परेशान थे कि उन्हें बिल्कुल भी नींद नहीं आ रही थी। मुनव्वर ने बताया कि पुलिस स्टेशन में लगातार वॉकी-टॉकी की आवाज आती रहती है। उन्होंने कहा कि वो आवाजा ऐसे आती है कि सामने वाले को समझ ही नहीं आएगा कि कहां क्या हुआ है।

मुनव्वर को लगा उनका एनकाउंटर कर देगी पुलिस

मुनव्वर ने कहा कि उन्होंने लॉकअप में अपना ध्यान भटकाने के लिए उस वॉकी-टॉकी पर आती आवाज पर फोकस करना शुरू किया। उन्हें पहले तो कुछ समझ नहीं आया,लेकिन जब उन्होंने फोकस करना शुरू किया तो उन्हें कुछ-कुछ समझ आने लगा। वॉकी-टॉकी से आवाज आ रही थी कि हाइवे पर मारूती को किसी ने ठोक दिया है। मुनव्वर को सुनाई दिया कि हाईवे पर फारूकी को ठोक दिया। ये बात सुनकर मुनव्वर और भी ज्यादा परेशान हो गए। मुनव्वर ने कहा- एनकाउंटर। भाई कुछ भी नहीं किया है मैंने।

मुनव्वर ने बताया कब मिली राहत?

मुनव्वर ने बताया, सुबह चार बजे पुलिसवाले ने लॉकअप खोला और मुनव्वर के साथ गिरफ्तार बाकी चारों को भी चलने को बोला। मुनव्वर ने मजाक करते हुए कहा कि उन्होंने जब सुना कि पुलिसवाले ने सबको चलने को कहा तो उन्हें लगा कि सबका एनकाउंटर होगा। मुनव्वर ने कहा कि इस बात से उन्हें थोड़ी राहत मिली।

मुनव्वर को कहां ले जा रहे थे पुलिसवाले?

मुनव्वर ने कहा कि वो सोचने लगे कि अगर पुलिस एनकाउंटर करती भी है तो वो कैसे भागेंगे। हालांकि, जब वो पुलिसवालों के साथ क्वालिस में बैठे तो उन्होंने पुलिसवालों से कहा कि प्लीज सर मत करो। पुलिसवालों ने पूछा कि क्यों न करें। कोविड टेस्ट जरूरी है। स्टैंडअप कॉमेडियन ने कहा कि उस वक्त उन्हें पता चला कि सबको कोविड टेस्ट के लिए ले जाया जा रहा है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।