मुनव्वर फारूकी ने प्रणित मोरे और 370 रु की बिरयानी पर किए ट्वीट्स, फिर किया डिलीट, स्क्रीनशॉट्स वायरल
अब मुनव्वर फारूकी ने प्रणित मोरे और 370 रुपये की बिरयानी वाले विवाद पर कमेंट किया है। पहले उन्होंने चार ट्वीट्स पोस्ट किए, लेकिन बाद में उन्होंने उनमें से तीन डिलीट कर दिए। यहां देखिए स्क्रीनशॉट्स।

'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे और 370 बिरयानी विवाद पर कमेंट किया। उन्होंने ट्विटर पर चार ट्वीट्स कर प्रणित मोरे पर तंज कसा। हालांकि, कुछ देर बाद उनमें से तीन ट्वीट्स डिलीट कर दिए। लेकिन अब उनके इन ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
क्या है पूरा विवाद?
ये विवाद तब शुरू हुआ जब प्रणीत मोरे के एक लाइव शो के दौरान गुरुग्राम के हिमांशु जांगड़ा ने अपनी डेट का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि वो एक लेडी के साथ डेट पर गए थे। उन्होंने उनके लिए 370 रुपये की बिरयानी मंगवाई और बिरयानी खाने के बाद जब उन्होंने कहा कि मुझे घर छोड़ दो तो उन्होंने अपने मन में कहा, '370 रुपये लगे हैं वसूल तो करूंगा।' इस बात पर प्रणित मोरे सिर्फ हंसे ही नहीं, उन्होंने इसे 'पीक गुड़गांव कंटेंट' बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने हिमांशु को 5,000 रुपये का पुरस्कार भी दिया। इसके बाद इस क्लिप को एडिट करके सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिसके बाद सब लोग इसकी आलोचना करने लगे।
पढ़िए मुनव्वर फारूकी ने अपने ट्वीट्स में क्या लिखा
इस गंभीर विवाद पर मुनव्वर फारूकी ने चुप रहने के बजाय कॉमेडी के गिरते स्तर और प्रणित मोरे की हरकतों पर खुलकर निशाना साधा।
- पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मैंने गूगल पर चेक किया कि सबसे महंगी बिरयानी कौन-सी है? रिजल्ट आया: प्रणित मोरे से चेक कर लो।'
- दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'कॉमेडियंस को अपने वीडियो वकीलों से एडिट करवाने चाहिए। सारे कॉमेडियंस को नहीं, सिर्फ उन्हें जो अपने जोक्स नहीं लिखते हैं और ऑडियंस पर डिपेंड करते हैं।'
- तीसरे ट्वीट में लिखा, 'भाई ये बिरयानी वाला तो कॉमेडी स्पेशल में भी डिफेंड करना मुश्किल होगा।'
- चौथे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'इसको कॉमेडी शो कहना बंद करो।'
यहां देखिए मुनव्वर फारूकी के ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स
प्रणित मोरे की बढ़ी मुश्किलें
प्रणित मोरे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को राष्ट्रिय महिला आयोग ने समन भेजा है और 22 जुलाई के दिन हाजिर होने को कहा है। इतना ही नहीं, आयोग ने इस मामले में तुरंत, सख्त और समय-सीमा के भीतर कार्रवाई करने को कहा है। आयोग ने हरियाणा पुलिस से सात दिनों के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा, आयोग ने पुलिस से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई, सबूत की पुष्टि, आयोजकों-कलाकारों और वेन्यू मैनेजमेंट की भूमिका के बारे में जानकारी भी मांगी है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


