मुनव्वर फारूकी के फैन्स ने अनुराग डोभाल को पीटा? भीड़ से घिरे यूके राइडर का वीडियो वायरल

Apr 18, 2024 02:30 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

  • Anurag Dobhal Attacked: अनुराग डोभाल एक वीडियो में काफी डरे दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वह किसी से जान बचाकर भाग रहे हैं। अब एक सोशल मीडिया ने पूरा मामला बताया है कि उन पर मुनव्वर के फैन्स ने हमला कर दिया।

मुनव्वर फारूकी के फैन्स ने अनुराग डोभाल को पीटा? भीड़ से घिरे यूके राइडर का वीडियो वायरल

बिग बॉस कंटेंस्टेंट अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइडर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में उन पर मुनव्वर के फैन्स ने हमला किया जिसके बाद वह कार में बैठकर भागे। क्लिप में अनुराग चिल्लाते दिख रहे हैं सतीशजी चलो फटाफट। पीछे से आवाजे आ रही हैं, मार दो-मार दो। ट्विटर पर कुछ लोगों ने वीडियो पोस्ट करके झगड़े की पूरी कहानी लिखी है।

मुनव्वर के फैन से हुआ झगड़ा

अनुराग डोभाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल था जिसमें वह डरे दिख रहे थे। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर उनके साथ क्या हुआ है। अब ट्विटर यूजर ने उस वीडियो की पूरी कहानी लिखी है। आरती नाम की यूजर ने क्लिप पोस्ट करके लिखा है, हाय उनका नाम अनुराग डोभाल है। अनुराग अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे तभी कार रोककर एक कॉफी शॉप पर चले गए। TCA की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉफी शॉप का मालिक मुनव्वर फारूकी का फैन था। उसका नाम सिद्धार्थ था।

अनुराग पर फेंकी कॉफी और अंडे?

सिद्धार्थ ने जोकर बोलकर सिद्धार्थ का मजाक उड़ाया इस पर अनुराग ने मुनव्वर के लिए कुछ अपशब्द बोल दिया, इस बात पर भड़के सिद्धार्थ ने अनुराग को पीटा। अनुराग अपनी गाड़ी में बैठकर तुरंत भाग लिए। वह काफी डरे हुए थे। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, पूरी कॉफी अनुराग की बॉडी पे फेंक दी और मारा भी है। कुछ यूजर्स बता रहे हैं कि अनुराग गाड़ी में बैठे तो पीछे से अंडे भी फेंके गए। लोग लिख रहे हैं कि सोचिए अगर अब मुनव्वर स्टोरी पोस्ट करे कोई पिटा क्या?

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।