मुनव्वर फारूकी पर हुआ अंडों से अटैक, रेस्टोरेंट के मालिक और स्टाफ इस बात से भड़के

Apr 11, 2024 06:35 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

मुनव्वर फारूकी हाल ही में एक रेस्टोरेंट में गए जहां से जाने के बाद उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो उन्होंने कभी सोचा नहीं होगा। उन पर अंडों से अटैक किया गया जिससे वह खुद भी काफी गुस्से में आ गए थे।

मुनव्वर फारूकी पर हुआ अंडों से अटैक, रेस्टोरेंट के मालिक और स्टाफ इस बात से भड़के

मुनव्वर फारूकी, बिग बॉस 17 जीतने के बाद कई बार विवाद में फंस गए हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें हुक्का पार्लर में हुक्का पीते हुए देखा गया था जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था। अब हाल ही में मिनारा मस्जिद में उनकी एक रेस्टोरेंट के मालिक से भी लड़ाई हो गई। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि मुनव्वर पर एक रेस्टोरेंट के स्टाफ और मालिक ने अटैक कर दिया अंडों से।

क्या है मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मुनव्वर उस रेस्टोरेंट के कॉम्पटीटर के यहां चले गए थे। वीडियो में आप देखेंगे कि बहुत भीड़ नजर आ रही है और मुनव्वर को फिर बचाकर वहां से ले जाया जा रहा है। मुनव्वर भी गुस्से में दिख रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक वो रेस्टोरेंट का मालिक इसलिए गुस्सा था क्योंकि उन्होंने मुनव्वर को अपने रेस्टोरेंट बुलाया था, लेकिन वह दूसरे रेस्टोरेंट चले गए जिससे उस रेस्टोरेंट के मालिक और स्टाफ को गुस्सा आ गया और उन्होंने मुनव्वर पर अंडों से अटैक करना शुरू कर दिया।

कुछ दिनों पहले गए हिरासत

बता दें कि इससे पहले मुनव्वर को हुक्का पीते हुए स्पॉट किया गया एक हुक्का पार्लर में तब कॉमेडियन को हिरासत में ले लिया था। हालांकि कुछ देर में उन्हें छोड़ दिया गया था क्योंकि वो जमानती अपराध था। मुनव्वर ने इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है अभी तक।

वैसे साल 2021 में मुनव्वर इंदौर के सेंट्रल जेल में महीने से ज्यादा रहे हैं। उन पर हिंदू कम्यूनिटी को हर्ट करने का आरोप था। वहीं जब मुनव्वर बिग बॉस 17 में आए तब उनकी पर्सनल लाइफ की भी धज्जियां उड़ गई थीं। आयशा खान के आरोप थे कि वह डबल डेटिंग कर रहे थे और नाजिला के साथ रिलेशन में रहकर उन्होंने आयशा को प्रपोज किया था। वहीं इसी शो के दौरान बाहर नाजिला ने मुनव्वर से ब्रेकअप कर लिया था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।