‘जब मेरा पूरा शो आएगा तो क्या होगा?’ हिटमैन रोहित शर्मा करने जा रहे टीवी डेब्यू टीजर हुआ रिलीज
Rohit Sharma TV Debut: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके रोहित शर्मा जल्द ही टीवी पर डेब्यू करेंगे। उनके नए शो का एक टीजर भी रिलीज किया गया है। इस टीजर को देखने के बाद फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।

आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की शान रोहित शर्मा को फील्ड पर लोग जितना पसंद करते हैं, उतना ही पसंद उनकी सोशल मीडिया प्रेजेंस को भी किया जाता है। रोहित शर्मा की अक्सर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। रोहित के इन वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। अब रोहित शर्मा के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही रोहित शर्मा टीवी पर डेब्यू करेंगे। उनके शो का एक टीजर भी रिलीज किया गया है।
टीवी डेब्यू करने जा रहे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने सोनी टीवी के इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस टीजर में रोहित शर्मा के पास कई सारे लोग उनका ऑटोग्राफ ले रहे हैं। रोहित उन्हें खुश होकर ऑटोग्राफ देते हैं। लेकिन हर ऑटोग्राफ मांगने वाला रोहित से कहता है कि वो अपना वायरल डायलॉग ‘गार्डन में कोई नहीं घूमेगा’ बोलकर दिखाएं। रोहित शर्मा बार-बार इस रिक्वेस्ट पर परेशान हो जाते हैं। इसके बाद वो किसी को फोन करके कहते हैं कि जो गार्डन का काम चल रहा था उसे रोक दो, मेरे को लाइफ में गार्डन ही नहीं चाहिए।
सोनी टीवी और सोनी लिव पर देख सकेंगे रोहित शर्मा का शो
रोहित टीजर में आकर कहते हैं कि दो लाइन क्या बोल दीं, इतना वायरल हो गया। जब मेरा पूरा शो आएगा तो क्या होगा? रोहित शर्मा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा- बहुत हुआ गार्डन…अब कुछ नया करते हैं। इसके बाद बोल्ड अक्षरों में लिखा आता है- एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा डेब्यू। रोहित शर्मा का ये शो जल्द ही सोनी लिव और सोनी टीवी पर आप देख सकेंगे।
रोहित के शो का टीजर देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
इस शो का फॉर्मेट क्या होगा इस बारे में अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन शो का टीजर देख फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा- हिटमैन का शो सुपरहिट होगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा- शो को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। एक ने लिखा- रिटायरमेंट प्लान कर ली क्या भाई? शो बना रहे हो। एक ने लिखा- रोहित भाई मुंबई इंडयंस की कैप्टेंसी वापस ले लो। मैनेजमेंट को माफ कर दो और टीम को एक ट्रॉफी जिता दो। रोहित शर्मा भारतीय टीम के एक्स कैप्टन रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा के 46.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, क्रिकेटर इंस्टा पर 113 लोगों को फॉलो करते हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


