बिग बॉस फेम एक्ट्रेस के लिए आफत बनी मुंबई की बारिश, करोड़ों के घर में घुसा पानी, सफाई में जुटा परिवार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एक तरफ जहां मुंबई में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं, दूसरी तरफ ये कई लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बारिश से आम लोग भी स्टार्स भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में टीवी की एक जानी मानी एक्ट्रेस का घर पानी-पानी हो गया है।  

Ashnoor Kaur

बारिश के मौसम का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। वहीं, अगर मुंबई के बारिश की बात की जाए तो यहां पर इसका एक अलग ही रूप देखने को मिला है। एक तरफ जहां मुंबई में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं, दूसरी तरफ ये कई लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बारिश से आम लोग भी स्टार्स भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में टीवी की एक जानी मानी एक्ट्रेस का घर पानी-पानी हो गया है। बारिश का पूरा पानी उनके घर के अंदर घुस गया है। वहीं, उनका पूरा परिवार घर से पानी बाहर निकालने में जुटा है। एक्ट्रेस ने अपने घर का वीडियो शेयर किया है।

घर की बालकनी और लिविंग एरिया में भरा पानी

हम बात कर रहे हैं, बिग बॉस फेमस अशनूर कौर की। दरअसल, अशनूर कौर के घर में बारिश का पानी भर गया है। अशनूर ने अपने घर में भरे हुए बारिश के पानी की झलक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को दिखाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अशनूर कौर के घर की बालकनी और लिविंग एरिया में पानी भरा हुआ दिख रहा है, जिसे उनके घरवाले और हाउस हेल्प साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। अशनूर के घर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घर का हुआ बुरा हाल

अशनूर कौर के शेयर किए गए इंस्टाग्राम वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनकी बालकनी के पास फर्श पर पानी फैला और लिविंग एरिया में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं उनका कालीन (कारपेट) लपेटा बुरी तरह से पानी में भीगा नजर आ रहा है। साथ ही एक साइड में उनका पेट डॉग अपने सोफे प बैठा है, लेकिन वो भी बारिश के पानी में भीगा नजर आ रहा है। इस वीडियो में भले ही अशनूर हंसते-मुस्कुराते हुए वीडियो बना रही हैं, लेकिन हकीकत में उनके घर में काफी नुकसान हुआ है।

कई स्टार्स उठा रहे बारिश का मजा

बात दें कि एक तरफ जहां अरशनूर कौर के लिए बारिश का पानी मुसबीत बना है। वहीं, कई स्टार्स इसका पूरा आनंद उठा रहे हैं। 'दीया और बाती हम' फेम दीपिका सिंह ने डांस करते हुए वीडियो शेयर किया। वहीं, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी अपनी बालकनी में बरिश में भीगते हुए बारिश के पानी का पूरा मजा लिया। वीडियो में भगते हुए नजर आईं। ऐसे कई और स्टार्स के वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं, फैंस ने भी इस पर चिंता जताई है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।