Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीMTV Splitsvilla Season 16 Afghanistani Contestant Shocks Karan Kundrra claims she is shiv bhakt sadhaaf shankar
स्प्लिट्सविला में आई अफगानिस्तानी लड़की, खुद को बताया शिव भक्त, नाम में लगाती है शंकर

स्प्लिट्सविला में आई अफगानिस्तानी लड़की, खुद को बताया शिव भक्त, नाम में लगाती है शंकर

संक्षेप:

एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 16 की शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन भी देश के अलग-अलग शहरों से लड़के और लड़कियां ने रियलिटी शो में हिस्सा लिया। हालांकि, एक कंटेस्टेंट इस सीजन में आई है जो भारत की नहीं बल्कि अफगानिस्तान की है।

Jan 09, 2026 10:22 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 16 की आज यानी 9 जनवरी से शुरू हो चुका है। स्प्लिट्सविला एक डेटिंग रियलिटी शो है। हर साल की तरह ही इस सीजन भी देश के अलग-अलग कोनों से कंटेस्टेंट्स आए हैं। इस सीजन एक कंटेस्टेंट ऐसी भी आई हैं जो भारत नहीं बल्कि अफगानिस्तान की हैं। इस कंटेस्टेंट का नाम सदाफ है। करण कुंद्रा को जैसे ही पता चला कि सदाफ अफगानिस्तान की हैं, वो चौंक गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अफगानिस्तान की लड़की के बारे में सुन चौकें करण कुंद्रा

जब सभी कंटेस्टेंट का इंट्रोडक्शन हो रहा था तब सदाफ ने कहा कि उन्हें भारत से बहुत प्यार है। भारत का खाना और आदमी उन्हें बहुत पसंद हैं। इसके बाद करण कुंद्रा उनसे पूछते हैं कि वो सिर्फ मुंबई में रहती हैं, लेकिन मुंबई की हैं नहीं? इस पर सदाफ हां में जवाब देती हैं। फिर करण उनसे पूछते हैं कि वो कहां से हैं? सदाफ कहती हैं कि वो अफगानिस्तान से हैं। ये सुनते ही करण कुंद्रा चौंक जाते हैं।

सदाफ ने बताया क्यों नाम में लगाती हैं शंकर?

सदाफ अपना पूरा नाम सदाफ शंकर बताती हैं। इसपर करण उनसे कहते हैं कि आप अफगानिस्तान से हैं, ये आपके नाम में शंकर का क्या कनेक्शन है? इसपर सदाफ कहती हैं कि वो शिव की भक्त हैं और इसलिए उन्होंने अपने नाम में शंकर लगाया है। ये बात सुनकर वहां हर कोई उनकी तारीफ करता है। इसके बाद सदाफ हर-हर महादेव बोलती हैं।

कब से भारत में रह रही हैं सदाफ?

सदाफ ने अपने इंट्रोडक्शन में बताया कि वो अफगानिस्तान की हैं लेकिन पिछले 10 साल से भारत में रह रही हैं। सनी लियोनी उनसे पूछती हैं कि उन्हें भारतीय आदमियों में क्या अच्छा लगता है? इसपर सदाफ कहती हैं कि उन्हें उनकी स्किन टोन पसंद है। सदाफ ये भी बताती हैं कि उन्हें राजमा-चावल बहुत पसंद है।

निया शर्मा और उर्फी भी हैं सीजन 16 का हिस्सा

इस बार स्प्लिट्सविला में करण कुंद्रा और सनी लियोनी होस्ट कर रहे हैं। वहीं, उर्फी जावेद और निया शर्मा भी इस सीजन का हिस्सा हैं। ये दोनों ही सिलेब्स स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट्स के लिए मुश्किलें लेकर आनेवाली हैं। इस सीजन की थीम दिल या डील है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।