
सर मत करो ना… ट्रैफिक पुलिस से किस बात की रिक्वेस्ट कर रहे मिस्टर फैजू? वीडियो वायरल
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसल शेख उर्फ फैसू का एक वीडियो वायरल है जिसमें वह मुंबई की सड़क पर दिख रहे हैं। उनके साथ एक ट्रैफिक पुलिस है। दोनों के बीच क्या बातें हो रही हैं यह नहीं सुनाई दे रहा, लोग डिकोड करने की कोशिश कर रहे हैं।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैजू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह ट्रैफिक पुलिस के सामने हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। फैजू बोल रहे हैं, सर मत करो ना। पूरा मामला तो समझ नहीं आ रहा पर ऐसा लग रहा है कि वह चालान के बारे में बात कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस और फैजू की कुछ-कुछ बातें सुनाई दे रही हैं। इस पर कुछ लोगों ने फैजू की तारीफ भी की है कि वह तमीज से ही ट्रैफिक पुलिस से रिक्वेस्ट कर रहे हैं।
क्या था मामला
सोशल मीडिया पर फैजू के नाम से मशहूर फैसल शेख खतरों का खिलाड़ी, मास्टर शेफ, झलक दिखला जा जैसे की शोज से टीवी के दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका यह वीडियो बंधुन्यूज.इन के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। फैसल सफेद रंग की गाड़ी में हैं और ट्रैफिक पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक रखी है। ट्रैफिक पुलिस फैजू से बोलती है, उतरना पड़ेगा, वह जवाब देते हैं नेक्स्ट टाइम पक्का। इसके बाद फैजू पुलिस से बोलते हैं, सर मत करो ना। अभी कल दो दिन पहले पुराना भरा है, आप चेक करो ना। पुलिस पूछती है, पूरा भरा है? फैजू बोलते हैं, पूरा नहीं भरा सर थोड़ा-थोड़ा भर रहा हूं।
लोगों ने की फैजू की तारीफ
कमेंट सेक्शन में एक ने फैजू के सपोर्ट में लिखा है, लोग भूल जाते हैं कि फेमस होने के बाद भी बंदा इंसान ही रहता है। मिस्टर फैजू ने कोई ड्रामा नहीं किया, ना बदतमीजी की- गलती मानी और पोलाइटली बात की। ट्रैफिक पुलिस ने भी अपना काम किया। इसमें इतनी नेगेटिविटी फैलानी की क्या जरूरत थी। गलती सबसे होती है लेकिन एक्सेप्ट करना और सीखना सबके बस की बात नहीं होती। कुछ लोग लिख रहे हैं कि ट्रैफिक पुलिस फैजू से हाथ मिला रही है। एक ने लिखा है, चालान भरना पड़ेगा ऐसा बोल रहा है।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




