'बूढ़े अंकल ने किए गंदे इशारे, मेरी कमर पर...' हरियाणा इवेंट में मौनी रॉय के साथ हुई बदतमीजी, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द
मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा डिटेल नोट शेयर किया है। इस नोट में मौनी ने बताया कि कैसे दर्शकों की भीड़ में मौजूद लोगों, जिनमें बूढ़े आदमी भी शामिल थे, ने उनके साथ कथित तौर पर बदतमीजी की।

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी मेहनत से टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। ये सफर मौनी के आसान नहीं हैं। मौनी ने अपने करियर में कई टीवी शोज के अलावा कई फिल्मों में काम किया है। इसी बीच मौनी अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आई हैं। इस पोस्ट में मौनी ने हाल ही में हरियाणा के करनाल के इवेंट में खुद के साथ हुई बदतमीजी का जिक्र करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया।
इवेंट में मौनी संग हुई बदतमीजी
मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा डिटेल नोट शेयर किया है। इस नोट में मौनी ने बताया कि कैसे दर्शकों की भीड़ में मौजूद लोगों, जिनमें बूढ़े आदमी भी शामिल थे, ने उनके साथ कथित तौर पर बदतमीजी की। मौनी ने लिखा, 'कल करनाल में एक इवेंट था और मैं मेहमानों के बर्ताव से बहुत नाराज हूं, खासकर दो अंकल से जो दादा-दादी बनने की उम्र के हैं।'
मेरी कमर पर हाथ रख दिया
मौनी ने बताया कि जैसे ही वह स्टेज की तरफ बढ़ीं, हालात जल्दी ही अजीब हो गए। उन्होंने लिखा, 'जैसे ही इवेंट शुरू हुआ और मैं स्टेज की तरफ बढ़ी, अंकल और परिवार के सदस्यों (सभी आदमी) ने फोटो क्लिक करने के लिए मेरी कमर पर हाथ रख दिया। इस पर तब मैंने तुरंत आपत्ति जताई, और कहा "सर प्लीज अपना हाथ हटा लीजिए" तो उन्हें यह पसंद नहीं आया।'
सामने खड़े होकर किए गंदे इशारे
मौनी रॉय ने बताया, 'स्टेज पर तो और भी बुरी कहानी थी। दो अंकल बिल्कुल सामने खड़े होकर मुझे गंदे इशारे कर रहे थे, गंदी बातें बोल रहे थे और मेरा नाम लेकर चिढ़ा रहे थे। मुझे यह समझ आया और पहले मैंने उन्हें प्यार से इशारा किया कि ऐसा मत करो, जिसके बाद वे मुझ पर गुलाब फेंकने लगे।'
मना करने पर दी गंदी गाली
मौनी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'एक समय तो एक्टर ने परफॉर्मेंस के बीच में ही जाने की कोशिश की। यह तब हुआ जब परफॉर्मेंस के बीच में मैं स्टेज के एग्जिट की तरफ गई, लेकिन तुरंत वापस आकर अपनी परफॉर्मेंस पूरी की। इसके बावजूद, यह बर्ताव बंद नहीं हुआ। किसी भी परिवार या ऑर्गनाइजर ने उन्हें आगे से नहीं हटाया। यह भी बताना है कि स्टेज ऊंचाई पर था और ये अंकल नीचे से वीडियो बना रहे थे। जब किसी ने उन्हें रोकने के लिए कहा, तो उन्होंने उन्हें गाली दी।'
एक्ट्रेस ने की कार्रवाई करने की मांग
एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं बहुत अपमानित महसूस कर रही हूं, सदमे में हूं और चाहती हूं कि अधिकारी इस असहनीय व्यवहार के लिए कार्रवाई करें। हम कलाकार हैं जो अपनी कला से ईमानदारी से रोजी-रोटी कमा रहे हैं। सोचती हूं कि अगर उनके दोस्त उनकी बेटियों, बहनों या परिवार के किसी सदस्य के साथ ऐसा ही व्यवहार करते तो ये आदमी क्या करते, तुम पर शर्म आती है! मुझे अपना देश, हमारे लोग, हमारी परंपराएं पसंद हैं, लेकिन यह? हिम्मत तो देखो। मर्द होने का घमंड।'
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री


