
रुपाली गांगुली से पहले मोना सिंह को ऑफर हुआ था अनुपमा शो, बोलीं- इस वजह से मना किया क्योंकि...
मोना सिंह का कहना है कि उन्हें रुपाली गांगुली से पहले अनुपमा शो का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे मना कर दिया था। मोना ने शो को रिजेक्ट करने की वजह भी बताई है।
रुपाली गांगुली ने शो अनुपमा से सबका दिल जीता हुआ है। आज वह इस शो और अपने अनुपमा किरदार से घर-घर फेमस हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रुपाली गांगुली से पहले इस रोल के लिए मोना सिंह को अप्रोच किया गया था। लेकिन मोना ने मना कर दिया था। मोना ने अब इसके पीछे की वजह भी बताई है।
अनुपमा शो को क्यों किया मना
मोना ने एक इंटरव्यू से बात करते हुए कहा, मुझे कई साल पहले अनुपमा शो के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन तब मैंने डिसाइड कर लिया था कि मैं अब टीवी में काम नहीं करूंगी। बस इसी वजह से मैंने शो करने से मना कर दिया।
रुपाली को लेकर क्या बोलीं
मोना ने आगे रुपाली को लेकर कहा, मैं रुपाली के लिए काफी खुश हूं और प्रोड्यूसर राजन शाही के लिए भी। वह काफी अच्छा काम कर रही हैं। मुझे लगता है वो रोल उनके लिए ही है। वह काफी खूबसूरती से काम कर रही हैं।
कैसे किरदार चुनती हैं मोना
मोना ने अब टीवी को छोड़ फिल्में और वेब शोज में काम करने का फैसला किया है और कई अलग तरह के किरदार निभाती हैं। मोना ने कहा, मैं रोल सिर्फ इसलिए नहीं करती कि मैं दिखूं। मेरे लिए मैंटर करता है कि ये रोल मुझे खुश करेगा कि नहीं या मुझे कनेक्ट करेगा कि नहीं। मैं नहीं चाहती कि मेरे किसी फैसले से मुझे अफसोस हो या सेट पर उससे नेगेटिव एनर्जी जाए।
मोना ने आगे कहा, मैं इंतजार करती हूं सही प्रोजेक्ट के आने पर। मैं सेलेक्टिव होने पर अफसोस नहीं करती हूं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




