प्रेग्नेंसी ने छीना था एक्ट्रेस का काम, चैनल ने कहा- भारतीय दर्शक प्रेग्नेंट महिला को...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टीवी की पॉपुलर वीजे और होस्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब वो प्रेग्नेंट थीं, उनके हाथ से कई काम निकले। उन्होंने कहा कि उन्हें कहा गया कि भारतीय दर्शक प्रेग्नेंट लेडी को नहीं अपनाएंगे। 

Popular Vj of Indian TV
टीवी की सबसे पॉपुलर वीजे रही है ये एक्ट्रेस

भारत की पॉपुलर वीजे और होस्ट मिनी माथुर ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी प्रेग्नेंसी की वजह से उनके हाथ से काम निकले। जिस चैनल से वो सालों से जुड़ी थीं, उस चैनल ने प्रेग्नेंसी के दौरान उनका कॉन्ट्रैक्ट तक रिन्यू नहीं किया। उन्होंने कहा कि एक चैनल ने उन्हें होस्टिंग तक नहीं करने दी थी क्योंकि वो प्रेग्नेंट थीं। उनसे कहा गया था कि भारतीय दर्शक प्रेग्नेंट लेडी को नहीं अपनाएंगे।

मिनी माथुर ने दिया वेस्ट का उदाहरण

Hauterfly से खास बातचीत में मिनी माथुर ने बताया कि जब प्रेग्नेंट होने की वजह से उनके हाथ से काम छिना तो उन्हें काफी निराशा हुई थी। उन्होंने वेस्ट का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे हेइडी क्लम प्रेग्नेंट होने के बाद भी रनवे शो होस्ट कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पश्चिम में ऐसा ही होता है।

प्रेग्नेंसी की वजह से नहीं रिन्यू हुआ कॉन्ट्रैक्ट

मिनी माथुर ने बताया कि जब वो अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हुई थीं, तब उन्हें एमटीवी के साथ काम करते हुए पांच साल हो गए थे। उन्होंने बताया कि क्योंकि वो प्रेग्नेंट थीं इसलिए उनका कॉन्ट्रैक्ट ही नहीं रिन्यू नहीं हुआ। उन्होंने बताया, "जब विवान पेट में था, मैं एमटीवी पर 5 साल बिता चुकी थी। मेरा कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं हुआ क्योंकि VJs कभी प्रेग्नेंट नहीं होती हैं। मिनी माथुर ने बताया कि उनसे कहा गया, “आप प्रेग्नेंट हैं। मजे करो। आपका जीवन अच्छा हो।”

मिनी माथुर ने कहा, "मुझे थोड़ा बुरा लगा। मुझे लगा कि आपने अपने करियर और स्किल्स के जरिए अपने लिए और चैनल के लिए एक वैल्यू बनाई है। लेकिन प्रेग्नेंसी का इस्तेमाल करके बाहर निकालना थोड़ा गुस्सा दिलाने वाला था।"

क्या मिनी माथुर ने की चैनल से लड़ाई?

मिनी माथुर से पूछा गया कि क्या उन्होंने चैनल द्वारा लिए गए इस निर्णय के खिलाफ आवाज उठाई थी? इसपर मिनी माथुर ने कहा, “नहीं, क्योंकि मेरी भी अपनी गरिमा है। अगर आप मेरी वेल्यू करते हैं, तो आप मुझे जाने नहीं देंगे। वो थोड़ा निराश करने वाला था। उस वक्त मुझे उतना हुरा नहीं लगा।”

इंडियन आइडल की होस्टिंग भी छिनी

इसी बातचीत के दौरान मिनी माथुर ने बताया कि न केवल उनके हाथ से एमटीवी का कॉन्ट्रेक्ट गया बल्कि इंडियन आइडल की होस्टिंग भी छिन गई। उन्होंने कहा, "इंडियन आइडल के चौथे सीजन के बाद सायरा के साथ मैं प्रेग्नेंट थी। हम सीजन 5 की तैयारी कर रहे थे, मैंने टीम को बताया कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मैंने बताया कि ऑडिशन्स में तो मैं ठीक रहूंगी, लेकिन फिनाले तक मेरा बेबी बंप दिखने लगेगा।" मिनी माथुर ने कहा कि चैनल ने उनसे कहा कि वो ये सीजन होस्ट न करें क्योंकि भारतीय दर्शक एक प्रेग्नेंट महिला को नहीं अपना पाएंगे (होस्ट के तौर पर)।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीप्रेग्नेंसी ने छीना था एक्ट्रेस का काम, चैनल ने कहा- भारतीय दर्शक प्रेग्नेंट…