शिल्पा शिंदे को गिरफ्तार करो…एनजीओ ने की एक्शन की मांग, सेक्शुअल हैरासमेंट के झूठे केस में घिरीं

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह के पॉडकास्ट पर कनफेशन का मामला तूल पकड़ रहा है। पहले लोग उनकी आलोचना कर रहे थे अब उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है।

शिल्पा शिंदे को गिरफ्तार करो…एनजीओ ने की एक्शन की मांग, सेक्शुअल हैरासमेंट के झूठे केस में घिरीं

शिल्पा शिंदे अपने एक रीसेंट बयान पर बवाल बढ़ता जा रहा है। भारती सिंह के पॉडकास्ट पर उन्होंने कहा कि भाबीजी घर पर हैं के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर उन्होंने सेक्शुअल हैरासमेंट की झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और शिल्पा घिर गई हैं। हिना खान ने शिल्पा की इस हरकत को शर्मनाक कहा, अब पुरुषों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले एक एनजीओ ने शिल्पा की गिरफ्तारी की मांग की है।

शिल्पा की गिरफ्तारी की मांग

शिल्पा शिंदे ने हाल ही में जो कहा उस पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। दिल्ली के एक एनजीओ ने मुंबई पुलिस को टैग करके शिल्पा के खिलाफ ट्वीट किया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। इस एनजीओ का नाम NCMINDIA Council fo Men Affairs है। ट्वीट में लिखा है, 'डियर मुंबई पुलिस, प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा सेक्शुअल हैरासमेंट का केस फाइल करने के लिए शिल्पा शिंदे को गिरफ्तार करो।' एनजीओ ने शिल्पा की क्लिप भी लगाई है।

क्या बोली थीं शिल्पा शिंदे

इस क्लिप में शिल्पा बोल रही हैं, ‘मैंने मेरे प्रोड्यूसर के पास सेक्शुअल हैरासमेंट का केस कर दिया था क्योंकि मेरे पास कोई रास्ता नहीं था। तब मैं उसमें से निकली हूं, सेटलमेंट होकर। तब किसी प्रोड्यूसर ने उनका साथ नहीं दिया था। मैंने केस उसी बेसिस पर किया क्योंकि पुलिस तो एफआईआर करने के लिए सीधा ये बोलती है कि आपको गंदा लिखना पड़ेगा। मैं लॉ बैकग्राउंड से हूं। उस वक्त मेरे दोस्तों ने भी कहा था, क्योंकि वो मराठी में लिखना था तो मुझे कहा कि तुम क्या कर रही हो, तुमको पता है? मैंने कहा, मेरे पास कोई रास्ता ही नहीं है। उन्होंने मुझे छोड़ा ही नहीं अकेला तो मैंने शो छोड़ दिया, मैंने शो छोड़ दिया, मेरे पास कोई रास्ता नहीं है। उसको बोलते हैं कि महाभारत समझना... सेम चीज थी। मैं आज इसके जरिये बोल रही हूं कि वो झूठ था।’

केस के बाद हुआ सेटलमेंट

भारती बोलती हैं, क्या बात कर रही हैं। इस पर शिल्पा कहती हैं, हां, ये मैं आज पहली बार कनफेस कर रही हूं, सचमुच। फिर हमारी सेटलमेंट हुई और फिर मेरा उस वक्त का पेमेंट था जो तीन महीने बाद मिलता था, वो क्लीयर हुआ। शिल्पा ने बताया कि उस वक्त डील हुई थी कि उस दिन के बाद दोनों एक-दूसरे के बारे में मीडिया में बात नहीं करेंगे।

लोगों में शिल्पा के लिए गुस्सा

शिल्पा के इस ट्वीट पर लोगों ने अपने-अपने विचार रखे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह सिस्टम की कमी है। ज्यादातर लोग शिल्पा को गलत बता रहे हैं कि इस हरकत के लिए शिल्पा को जेल होनी चाहिए ताकि कोई और महिला ऐसा ना कर सके।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।