मनोज तिवारी ने की इस कंटेस्टेंट की तारीफ, बेटी के अलावा शो में पसंद आ रही ये कंटेस्टेंट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Manoj Tiwari: खुद एक वक्त पर बिग बॉस का हिस्सा रह चुके एक्टर - पॉलिटिशियन मनोज तिवारी ने हाल ही में बिग बॉस 20 का हिस्सा बनीं अपनी बेटी की तारीफ की है।

Manoj Tiwari and Marry Kom
भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी ने एक हालिया बातचीत में अपनी बेटी और मैरी कॉम की तारीफ की है।

भोजपुरी एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी 'बिग बॉस 20' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। रीति तिवारी उर्फ जूनी को घर में एंट्री करने से पहले विदा करने मनोज तिवारी खुद प्रीमियर एपिसोड में आए थे। रीति तिवारी सिर्फ एक स्टार किड नहीं हैं, बल्कि म्यूजिक और बिजनेस की दुनिया में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। बिग बॉस 20 शुरू हुए कुछ दिन बीत चुके हैं और अब घर के भीतर हर कंटेस्टेंट ने अपनी अलग पहचान बनाना शुरू कर दिया है। इसी बीच जब मनोज तिवारी से हाल ही में पूछा गया कि बिग बॉस के इस सीजन पर उनका क्या कहना है तो उन्होंने अपनी बेटी का जिक्र किया।

बिटिया के बारे में मनोज ने कही ये बात

मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हम यही कहना चाहते हैं कि उसमें (बिग बॉस 20) में हमारी बेटी भी है, उसे देखो। अगर हमारी बिटिया से कोई छोटी-मोटी गलती हो जाए तो उसे क्षमा कर देना। बच्ची है। मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि वह इतने बड़े घर में खुद को स्टैंड कर रही है। वह अपने बल पर कुछ बनना चाहती है। हर माता-पिता को इस तरह अपने बच्चे को सपोर्ट करना चाहिए।" जब मनोज तिवारी से किसी और कंटेस्टेंट के बारे में बोलने को कहा गया जिसका खेल अभी उन्हें पसंद आ रहा हो, तो मनोज ने मैरी का नाम लिया।

मनोज तिवारी ने की मैरी की तारीफ

मनोज तिवारी से जब पूछा गया कि और कोई कंटेस्टेंट पसंद आ रहा है? तो उन्होंने कहा, "हां, अभी तो सब अच्छे लग रहे हैं। मैरी कॉम बहुत अच्छी हैं, और सारे बच्चे अच्छे हैं। लेकिन अच्छा खेलें, मर्यादा में खेलें। यही मेरी ऊपर वाले से प्रार्थना है।" मनोज तिवारी का यह वीडियो इंस्टा पर खूब शेयर किया जा रहा है। बात कमेंट सेक्शन की करें तो एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, "वह इरिटेट कर रही है।" दूसरे ने लिखा- उसको बोलो कि गाना मत गाए। एक यूजर ने लिखा- वह बेटी नहीं बवाल है। इसी तरह दूसरे ने वीडियो पर रिएक्ट किया- सर आपकी बेटी बहुत बड़ी पागल है। किसी ने मनोज तिवारी को गुड लग कहा है तो किसी ने लिखा है कि बेटी बाप पर गई है।

रीति तिवारी पर रहता है दोहरा दबाव

इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने मनोज तिवारी के वीडियो पर किए हैं। बता दें कि रानी तिवारी 'मनोज तिवारी की बेटी' के टैग से बाहर निकलकर अपना खुद का गेम खेलने की कोशिश कर रही हैं। बिग बॉस हाउस में अभी तक वह अपनी जिंदगी के बारे में कुछ शॉकिंग खुलासे कर चुकी हैं। रीति ने बताया था कि मनोज तिवारी की बेटी होने की वजह से उन पर हमेशा दोहरा दबाव रहता है। उनके पिता के राजनीतिक विचारों की वजह से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें निशाना बनाते हैं। यहां तक कि उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां भी मिल चुकी हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीमनोज तिवारी ने की इस खिलाड़ी की तारीफ, बेटी के अलावा पसंद आ रही ये कंटेस्टेंट