बढ़िया TRP के बावजूद बंद हो रहा यह सीरियल, मेकर्स रिप्लेसमेंट के तौर पर कराएंगे इस हसीना की एंट्री!
Saru Astha Sharma: टीवी शोज देखने वालों को पता है कि वो कहानी के साथ बहुत जल्दी कनेक्ट कर जाते हैं। लेकिन इस सीरियल की कहानी और टीआरपी दमदार होने के बावजूद मेकर्स इसे बंद करने जा रहे हैं।

जी टीवी के दर्शकों और शगुन पांडे के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर है। शगुन पांडे और मोहक मटकर स्टारर टीवी सीरियल 'सरू' जल्द ही ऑफ-एयर होने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक चैनल ने इस शो को बंद करने का फैसला कर लिया है और इसके रिप्लेसमेंट के लिए नए प्रोजेक्ट पर काम भी काफी तेजी से शुरू हो गया है। हालांकि शो की टीआरपी स्थिर बनी हुई थी, लेकिन चैनल अब प्राइम टाइम स्लॉट में कुछ नया और फ्रेश कंटेंट लाने की प्लानिंग कर रहा है।
इस स्टार कास्ट के साथ नया दांव खेलने की है तैयारी
शो के बंद होने की खबरों के बीच अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इसकी जगह कौन सा शो लेगा। खबरों की मानें तो 'नीरजा' फेम एक्ट्रेस आस्था शर्मा इस नए प्रोजेक्ट में फीमेल लीड के तौर पर नजर आ सकती हैं। यह नया शो कॉक्रो और शैका एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। कुछ हफ्ते पहले खबर आई थी कि हितेश भारद्वाज को लीड रोल के लिए बातचीत के लिए बुलाया गया था, लेकिन अब अपडेट है कि बात नहीं बन पाई और वो इस शो का हिस्सा नहीं होंगे।
बढ़िया थी टीआरपी फिर भी बंद किया जा रहा है सीरियल
फिलहाल आस्था शर्मा के नाम पर मेकर्स काफी सीरियस नजर आ रहे हैं। आमतौर पर टीवी शोज गिरती टीआरपी की वजह से बंद होते हैं, लेकिन 'सरू' के मामले में कहानी थोड़ी अलग है। टीआरपी के मामले में यह शो ठीक-ठाक परफॉर्म करता रहा है और इसे दर्शकों का प्यार भी मिला। बावजूद इसके चैनल और मेकर्स ने तय किया है कि कहानी को बेवजह खींचने के बजाय उसे एक सही और पॉजिटिव मोड़ पर खत्म किया जाए।
सरू की ऑफ एयर होने के बीच इस शो की जगह पक्की
मेकर्स इस शो को एक हैप्पी एंडिंग देने की तैयारी कर रहे हैं। ताकि सभी किरदारों और चल रहे ट्रैक्स को एक संतुष्टि भरा लॉजिकल क्लोजर मिल सके। जहां एक तरफ 'सरू' के बंद होने से फैंस थोड़े मायूस हैं, वहीं 'जाने अंजाने हम मिले' के दर्शकों के लिए एक राहत भरी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो को चैनल की तरफ से एक छोटा सा एक्सटेंशन दिया गया है। अब यह शो कम से कम जून तक अपनी जगह पर बना रहेगा। जहां तक नए शो की बात है, तो इसकी स्टार कास्ट के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


