Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीMahhi Vij Makes 8 Minute Video on Divorce With Jay Bhanushali Slams Media for spreading rumours talks about alimony
'इससे पहले ये गंदा हो…', जय भानुशाली संग तलाक की खबरों पर माही विज ने बनाया 8 मिनट का वीडियो

'इससे पहले ये गंदा हो…', जय भानुशाली संग तलाक की खबरों पर माही विज ने बनाया 8 मिनट का वीडियो

संक्षेप:

माही विज और जय भानुशाली के तलाक की खबरों के बीच माही ने एक 8 मिनट का वीडियो बनाया है। इस वीडियो में उन्होंने ऐसी वायरल खबरों पर रिएक्ट किया है। 

Sat, 1 Nov 2025 01:35 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी एक्ट्रेस माही विज और एक्टर जय भानुशाली टीवी इंडस्ट्री के आइडल कपल में से एक माने जाते हैं। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने और तलाक की खबरें वायरल हो रही हैं। कुछ दिन पहले माही ने ऐसे ही एक वायरल पोस्ट पर कमेंट करके कहा था कि ये सब बकवास है। साथ ही, उन्होंने लीगल एक्शन लेने की भी बात कही थी। अब माही विज ने एक 8 मिनट का वीडियो बनाया है। इस वीडियो में माही ने तलाक की अफवाहों को लेकर बात की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तलाक की खबरों पर माही का वीडियो

यूट्यूब पर अपने चैनल पर माही विज ने ये वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में माही विज ने कहा- मुझे इस बारे में बात भी नहीं करनी थी, लेकिन इससे पहले ये गंदा हो जाए…क्योंकि मुझे पता है कि कितनी हद तक लोग कमेंट्स और लाइक के लिए जा सकते हैं। मैं कहीं पढ़ा कि मैंने पेपर्स (तलाक के पेपर्स) साइन कर दिए हैं। आप मुझे वो पेपर्स दिखा दो। दूसरा जब तक हम लोग कुछ नहीं बोल रहे, आपके पास हक नहीं है हमारी पर्सनल लाइफ में घुसने का।

माही ने दिखाया बेटी का मैसेज

माही ने कहा कि उन्हें पता है कि वो लोग एक पब्लिक फिगर हैं, लेकिन फिर भी वो उतना ही बताएंगी जितना वो बताना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने कहा कि उनके तीन बच्चे हैं जिसमें से दो ये सब बातें समझते हैं। उन्होंने वीडियो में अपनी बेटी खुशी का मैसेज भी दिखाया। खुशी ने माही को तलाक की खबर वाला पोस्ट भेजकर पूछा था कि ये क्या बकवास है।

एलिमनी पर क्या बोलीं माही विज

इसी वीडियो में माही विज ने एलिमनी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहीं पढ़ा था कि तलाक में वो 5 करोड़ एलिमनी ले रही हैं। इसपर भड़कते हुए माही ने कहा कि क्या मैंने और जय ने आपको बताया कि मैंने 5 करोड़ एलिमनी मांगी है। माही ने कहा कि जब आप लोगों के पास सबूत हो, तब आप लोग बात करना।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।