Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीMahhi Vij Firt Vlog after Divorce With Jay Bhanushali says aap log gandgai faila rahe ho bache annath nhi hue hain
'हमारे बच्चे अनाथ नहीं हो गए हैं...', जय से तलाक के बाद क्या बोलीं माही विज?

'हमारे बच्चे अनाथ नहीं हो गए हैं...', जय से तलाक के बाद क्या बोलीं माही विज?

संक्षेप:

माही विज और जय भानुशाली ने अपने डायवोर्स की बात कंफर्म कर दी है। अब माही विज ने एक व्लॉग पोस्ट किया है। इस व्लॉग में उन्होंने कहा कि वो और जय अब भी अच्छे दोस्त हैं और वो अपने बच्चों की देखरेख साथ में करेंगे। 

Jan 08, 2026 09:08 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी एक्ट्रेस माही विज और एक्टर जय भानुशाली ने कुछ दिन पहले अपने डायवोर्स की खबर को कंफर्म किया। जैसे ही माही विज और जय भानुशाली की खबर वायरल हुई लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे करने लगे। सोशल मीडिया पर जय के कुछ पुराने वीडियो वायरल होने लगे। उन वीडियोज के साथ दावा किया जाने लगा कि जय भानुशाली अपनी पत्नी का सम्मान नहीं करते हैं और शायद इसी वजह से माही ने जय से अलग होने का फैसला लिया। लोग जय भानुशाली को ट्रोल करने लगे। अब माही विज ने ऐसे दावों पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने साफ किया है कि डायवोर्स का फैसला उनका और जय का साथ में लिया गया फैसला है। ऐसी खबरें फैलाने वाले लोगों को माही ने कहा कि अब आप लोग गंदगी फैला रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

माही बोलीं- हां, मेरा और जय का तलाक हो गया है

माही विज में अपने व्लॉग की शुरुआत में कहा कि हां, उनका और जय का तलाक हो गया है। लेकिन, हम अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों काफी शांतिप्रिय लोग हैं। हम लोगों को ड्रामा पसंद नहीं है, झगड़ पसंद नहीं हैं। हम दोनों ने साथ में तय किया कि सही रहेगा कि हम अपने-अपने रास्ते जाएं।

बच्चों को लेकर आ रहे कमेंट्स पर क्या बोलीं माही?

माही ने कहा कि वो कमेंट सेक्शन में बहुत पढ़ रही हैं कि अगर तलाक ही लेना था तो बच्चे क्यों गोद लिए थे? ऐसे कमेंट्स का जवाब देते हुए माही ने कहा, "यार हमारा बैंक अकाउंट नहीं खाली हुआ है। हम बच्चों को देख सकते हैं और ऐसा नहीं है कि जय हाथ झाड़ कर भाग गया है या मेरे पास कुछ नहीं है। तीनों बच्चे जो हैं, वो वैसे ही जिएंगे जैसे वो जीते थे।"

ये भी पढ़ें:अलग होने की घोषणा के बाद माही ने शेयर की जय संग फोटो, बोलीं- इसे गंदा ना करें

'हमारे बच्चे गर्व महसूस करेंगे'

माही ने कहा कि ये उनके बच्चों के लिए भी अच्छा उदाहरण है कि अगर चीजें ठीक नहीं चलती हैं तो जरूरी नहीं है कि आप तोड़ने के वक्त उस चीज को गंदगी तक लेकर जाओ या कोर्ट-कचहरी तक घसीटो। या गंदगी करो या बच्चों को उसमें घसीटो। माही ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनके बच्चे जय और उनपर गर्व महसूस करेंगे कि मम्मी-पापा को लगा कि वो इस चीज को नहीं चलाना चाहते तो उन्होंने इस चीज को अच्छे से खत्म किया।

ये भी पढ़ें:शादी के 14 साल बाद अलग हुए जय भानुशाली-माही विज, बोले-कहानी में कोई विलेन नहीं

माही ने कहा कि वो और जय हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे। उन्होंने कहा कि वो दोनों बच्चों की बराबरी से जिम्मेदारी लेंगे। हम बच्चों को प्यार करते हैं। माही ने कहा कि ऐसा नहीं है कि बच्चे बिल्कुल अनाथ हो गए हैं या सड़क पर आ गए हैं। बच्चों को वही मिलेगा जो बच्चों को मिलता है।

जय के परिवार से आते हैं मैसेज

एक्ट्रेस ने कहा कि जय की फैमिली तारा से बहुत जुड़ी हुई है। जय की भाई-भाभी का मैसेज आता है, वो कहते हैं कि हम अब भी मिलेंगे। माही ने कहा कि जय मेरे स्पेस का सम्मान करेगा, मैं उसके स्पेस का सम्मान करूंगी।

माही बोलीं- आप लोग गंदगी कर रहे हो

माही ने कहा कि वो इंस्टाग्राम पर देख रही हैं कि लोग कह रहे हैं कि माही ने 5 करोड़ एलिमनी ले ली, माही ने ये कर दिया, पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। हमने तो कुछ किया नहीं है, लेकिन अब आप लोग गंदगी कर रहे हो। इसकी जरूरत नहीं है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।