Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीMahhi Vij and Jay Bhanushali divorce reports says actress to skip alimony co parent daughter Tara
जय भानुशाली से एलिमनी नहीं लेंगी माही, करीबी दोस्त ने कहा- एक्ट्रेस चाहती हैं कि…

जय भानुशाली से एलिमनी नहीं लेंगी माही, करीबी दोस्त ने कहा- एक्ट्रेस चाहती हैं कि…

संक्षेप:

माही विज और जय भानुशाली के बीच में काफी समय से अनबन चल रही है। कहा जा रहा है कि दोनों साथ नहीं रह रहे हैं और अब आपसी सहमति से तलाक लेने जा रहे हैं।

Nov 03, 2025 06:16 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी कपल माही विज और जय भानुशाली के तलाक की अफवाहें लंबे समय से फैल रही हैं। यूं तो रविवार के दिन माही ने अफवाहों पर विराम लगाने के लिए जय को अपना परिवार बताया है। लेकिन अब भी अफवाहें फैलना बंद नहीं हुई हैं। अब रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है और अपनी बेटी तारा की कस्टडी शेयर करने की तैयार कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

माही के एक करीबी दोस्त ने टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी को बताया, “माही एलिमनी नहीं मांगेंगी। वह चाहती हैं कि जय को सक्सेस मिले और दर्द या दुख नहीं। दोनों के बीच एक अच्छा बॉन्ड है और एक-दूसरे की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं।”

वहीं सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “जय, माही की रिस्पेक्ट करते हैं। उनका रिश्ता खूबसूरत है। हम उम्मीद करते हैं कि लोग ये समझेंगे कि रिश्तों का अंत कड़वाहट के साथ नहीं होना चाहिए। माही के लिए जय मायने रखते हैं। उनका पैसा नहीं जो उन्होंने अपनी मेहनत से कमाए हैं।”

सूत्र ने आगे कहा, “छोटी (तारा) उनके बीच की डोर है। वे तारा की खातिर कस्टडी का केस नहीं लड़ेंगे। को-पैरेंटिंग करेंगे। भले ही वे अब सोशल मीडिया पोस्ट में एक साथ दिखाई न दें, वे अक्सर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते जरूर नजर आएंगे।”

बता दें, जय भानुशाली और माही विज की शादी साल 2011 में हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें से दो फोस्टर बच्चे हैं और एक बच्ची साल 2019 में आईवीएफ के जरिए हुई थी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।